Rajasthan: धौलपुर में जमीन विवाद में चली गोलियां, फायरिंग कर फरार हुए बदमाश, ग्रामीणों में दहशत

0
11
Firing over land dispute in Dholpur Rajasthan news

गोली लगने से जीप का शीश टूटा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके के गांव लालोनी में जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक भैंस घायल हो गई, वहीं घर के बाहर खड़ी जीप के शीशे भी टूट गए। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

पीड़ित दीनानाथ पुत्र विद्याराम गुर्जर ने पुलिस को बताया कि गांव के समंदर गुर्जर से उसका जमीन विवाद चला रहा है। जिसे लेकर आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष से डेढ़ लाख रुपए मांगे, पीड़ित पक्ष के मना करने पर आरोपी पक्ष के करीब दर्जनभर लोगों ने पीड़ित के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने करीब 24 राउंड फायर किए। जाते-जाते आरोपी रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दे गए।  

कंचनपुर थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हमले में किसी को गोली नहीं लगी है, एक भैंस घायल हुई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व में भी झगड़ चुके हैं दोनों पक्ष

पीड़ित विद्याराम और आरोपी समंदर सिंह गुर्जर दोनों में पुराना जमीन विवाद चला रहा है। इससे पहले भी दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ चुके हैं। रविवार को हुई फायरिंग में गनीमत यह रही कि कोई भी हताहत नहीं हुआ है।   

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here