
घायलों को एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीकर जिले के खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर बोलेरो और कार की भिड़ंत में कार सवार 13 महीने के बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची और युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए रींगस सीएचसी में भर्ती करवाया गया।
एएसआई कैलाश चंद गुर्जर ने बताया कि खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर शिव मंदिर के पास खाटू श्याम जी दर्शन करके लौट रहे चित्तौड़गढ़ निवासी परिवार की कार और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसा बोलेरो चालक की लापरवाही के कारण हुआ। वह बिना देखे ही यू-टर्न ले रहा था। हादसे में 13 माह के बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
हर समय बनी रहती है दुर्घटना की आशंका
सीकर जिले के प्रसिद्ध आस्था धाम खाटूश्यामजी में हर महीने की एकादशी को द्वादशी को लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश भर से पहुंचते हैं। जिसकी वजह से रींगस खाटू सड़क मार्ग पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रहती है ऐसे में हर समय दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















