सचिन पायलट ने बुधवार को टोक में मीडिया से रूबरू होकर कहा मई खत्म हो गया है, नया महीना शुरू होगा। मैं फिर आपको कह रहा हूं। मेरे नौजवान साथियों को जो आश्वासन मेरे नौजवान साथियों को मैंने दिया है। जो कमिटमेंट्स किए हैं वो हवाई बातें नहीं हैं। ये ऐसी बातें नहीं हैं जिससे कोई कह सकता है कि गलत बात है। कांग्रेस पार्टी हमेशा करप्शन के खिलाफ रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा नौजवानों के पक्ष में रही है। तो उनको न्याय दिलाना और बीजेपी सरकार में जो करप्शन हुआ उस पर जांच बैठाना अति अनिवार्य है। इस पर कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















