Phone Tapping Case: सीएम अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरार

0
7
Phone Tapping Case CM Ashok Gehlot OSD Lokesh Sharma gets relief from Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान फोन टैपिंग केस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत बरकरार रहेगी। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक को बरकरार रहा। 

कोर्ट ने ओएसडी शर्मा की याचिका पर सुनवाई नौ अगस्त तक टाल दी है। दिल्ली पुलिस ने अपील करते हुए कहा है कि  राजस्थान सरकार की सरकारी मशीनरी जांच में सहयोग नहीं कर रही है। वहीं, सुनवाई के दौरान लोकेश शर्मा की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लुथरा ने केस को राजस्थान हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने की बात कही है। 

बतादें कि फोन टैपिंग मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मार्च 2021 में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद से दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here