
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर जिले की पहाड़ी थाना पुलिस ने फायरिंग कर स्कूटी लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश हरियाणा के नूंह का रहने वाला है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के दो साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
घटना भरतपुर जिले के मेवात इलाके के पहाड़ी थाना जिला की है। अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक बाइक से तीन बदमाश जुरहरा की तरफ से आए और पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो तीनों बदमाशों ने बाइक छोड़ दी और पैदल पहाड़ी कस्बे की तरफ भागने। इस बीच स्कूटी से आ रहे भोला गुर्जर पर फायरिंग करते हुए बदमाशों ने स्कूटी छीन ली, जिस पर बैठकर वे भाग गए। लेकिन, बदमाशों के पीछे पड़ी पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया और उसके कब्जे से स्कूटी भी बरामद कर ली।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान अकरम निवासी नूंह हरियाणा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम दिलशाद और आजाद बताया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















