Rajasthan: PM मोदी का अजमेर-पुष्कर दौरा कल, हिंदुत्व और विकास का देंगे मैसेज, ये रहेगा मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम

0
14
PM Narendra Modi on Ajmer-Pushkar tour on May 31 minute-to-minute program Rajasthan News

प्रधानमंत्री मोदी कल अजमेर-पुष्कर दौरे पर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान की हृदय स्थली अजमेर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर और सरोवर में पूजा- अर्चना का कार्यक्रम है। पुष्कर से लेकर अजमेर तक जगह-जगह पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा। इसके लिए बीजेपी के नेता कार्यकर्ता पलक पावडे बिछा कर तैयारी में जुटे हैं।

अजमेर की कायड़ स्थली पर होने वाली बड़ी सभा में पीएम मोदी अपनी केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को जनता को बताएंगे और विकास का रोड मैप भी दिखाएंगे। साथ ही राजस्थान की कांग्रेस सरकार को भी घेरने में कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। मोदी अपने मित्र सीएम अशोक गहलोत की पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट में चल रही कुर्सी की लड़ाई और समझौते पर सियासी निशाना भी लगाएंगे। साढ़े 4 साल से चली आ रही इस लड़ाई की वजह से राजस्थान को हुए नुकसान पर भी मोदी तंज कसेंगे। 

सूत्रों के मुताबिक राजस्थान के तमाम सियासी मुद्दों पर रिपोर्ट तैयार कर पहले ही पीएम मोदी तक राजस्थान बीजेपी संगठन की ओर से पहुंचाई जा चुकी है। जिसके आधार पर रणनीतिकारों ने उनका भाषण तैयार किया है।  पीएम मोदी का फोकस इस बात पर रहेगा कि प्रदेश में विकास के लिए केंद्र सरकार पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कारण उस में बाधा आ रही है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में जनता राज्य और केंद्र में कड़ी से कड़ी जोड़कर बीजेपी की सरकार बनाएं। 

पीएम मोदी चुनावी फेस, लेकिन स्थानीय नेतृत्व की ओर हो सकता है इशारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के आधार पर ही बीजेपी राजस्थान में चुनाव लड़ेगी। अब तक केवल पीएम नरेंद्र मोदी के फेस पर ही बीजेपी राजस्थान में चुनाव लड़ने की तैयारी करती आ रही है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की हार के बाद इस स्ट्रेटजी में कुछ फेरबदल की चर्चाएं हैं । माना जा रहा है राजस्थान से अब किसी स्थानीय नेतृत्व या चेहरे की ओर पीएम मोदी इशारा कर सकते हैं।

बीजेपी की कोशिश है कि स्थानीय नेतृत्व को उभार कर जनता के सामने लाया जाए। क्योंकि राजस्थान के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय से ज्यादा स्थानीय मुद्दे हावी रहेंगे। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मुद्दों और एजेंडों का बड़ा फर्क होता है। पिछले चुनाव में बीजेपी इसे देख भी चुकी है। क्योंकि देशभर और प्रदेश में भी मोदी लहर के बावजूद राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी थी। जबकि लोकसभा चुनाव में जनता ने पीएम मोदी के नाम पर ही बीजेपी को भारी संख्या में वोट देकर बम्पर मेजोरिटी से जिताया था। 

यह रहेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिनट टू मिनट प्रोग्राम

पीएम मोदी 31 मई को करीब साढ़े 3 घंटे राजस्थान में रहेंगे। मोदी वायुसेना के विशेष विमान से दोपहर 3 बजे अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। फिर वहां से पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद अजमेर कायड़ विश्रामस्थली में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम करीब 6:30 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट से उनका वापस दिल्ली के लिए रवाना होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। टेंटेटिव शेड्यूल के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 2 बजे दिल्ली से विशेष विमान के जरिए उड़ान भरेंगे और 3 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

फिर सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए पुष्कर के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 3:30 बजे पुष्कर ब्रह्मा मंदिर और सरोवर में पूजा-अर्चना करेंगे। करीब 1 से 1.15 घंटे पीएम मोदी का ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना और स्वागत सम्मान होगा। शाम 4:45 बजेमोदी पुष्कर से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होकर शाम 5 अजमेर की कायड़ विश्रामस्थली पहुंचेंगे, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। सभास्थल पर पीएम मोदी का करीब 1 घंटे तक मौजूद रहने का कार्यक्रम है। इसके बाद शाम 6 बजे सभा स्थल से रवाना होकर पीएम किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 6:30 बजे वायुसेना के विशेष विमान के जरिए प्रधानमंत्री का वापस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

2 लाख लोगों की भीड़ का टारगेट, 40 सीटों पर प्रभाव डालने की कोशिश

पीएम मोदी की जनसभा में बीजेपी प्रदेशभर से नेता, कार्यकर्ता,पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रदेश संगठन ने कायड़ सभा स्थल पर 2 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया है।  भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को दी गई है।  राठौड़ ने लगातार इस जनसभा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चला रखा है। प्रत्येक जिले से इस जनसभा में लोगों को लाने की जिम्मेदारी नेताओं-कार्यकर्ताओं की तय की है।

अजमेर, जयपुर, भीलवाड़ा, टोंक, सवाईमाधोपुर, दौसा समेत 10 जिलों से बड़ी संख्या में लोगों को सभा में पहुंचाया जाएगा। बीजेपी प्रदेश संगठन ने इसके लिए हर जिला कार्यकारिणी को 15 हजार कार्यकर्ताओं को जनसभा तक लाने का लक्ष्य दिया है। अजमेर जिले में सभी ब्लॉक और तहसील स्तर के नेताओं को अधिकतम भीड़ जुटाने का दायित्व सौंपा गया है। सभी बीजेपी पार्षदों को भी टारगेट दिए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने अजमेर जिले में पीले चावल भी बंटवाए हैं। इस सभा के माध्यम से अजमेर संभाग सहित प्रदेश की 40 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर प्रभाव डालने की कोशिश रहेगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here