Rajasthan: धौलपुर में आसमान से गिरी बिजली, शंकरपुरा गांव में 5 बच्चों समेत 7 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

0
13
Lightning fell from the sky in Dholpur 7 people including 5 children scorched in Shankarpura village

अस्पातल में बाहर बैठे घायलों के परिजन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले में मंगलवार को आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस दौरान दिहोली थाना क्षेत्र के शंकरपुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 5 बच्चे समेत 7 लोग झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  महिला और एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।

 

शंकरपुरा गांव के पूर्व सरपंच महेश कुमार ने बताया मंगलवार शाम को तेज हवा के साथ बरसात हो रही थी। इसी बीच अचानक आकाशीय बिजली गांव के दो घरों पर गिर गई। जिससे एक मकान पूरी तरह से धराशाई हो गया। दोनों मकानों के अंदर लगे विद्युत उपकरण एलईडी, फ्रिज, कूलर पंखे भी जलकर बर्बाद हो गए। ट्रांसफार्मर भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। 

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 30 वर्षीय ममता पत्नी बबलू, 25 वर्षीय टिंकू पुत्र मातादीन के साथ करीब 6 से 7 साल के बीच के बच्चे नैतिक पुत्र वासुदेव, दीपू पुत्र सुजान सिंह, रोनक पुत्री वासुदेव, मुस्कान पुत्री रविंद्र कुमार, भावेश पुत्र रामनिवास भी झुलस गए। ममता और टिंकू की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि बच्चे सामान्य है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here