Rajasthan: उच्च न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह, राज्यपाल कलराज मिश्र दिलाएंगे शपथ

0
24
Governor Kalraj Mishra will administer oath to Justice Augustine George Masih today

जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह राजस्थान उच्च न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में आज यानी मंगलवार को शपथ लेंगे। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की सिफारिश को केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति कार्यालय से हाल ही में उनकी नियुक्ति संबंधी आदेश जारी हुआ था, जस्टिस मसीह 12 मार्च, 1963 का जन्म पंजाब के रोपड़ में हुआ। उन्होंने नसेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, कसौली (एचपी) में प्रारंभिक स्कूली शिक्षा ली और फिर सैफुद्दीन ताहिर हाई स्कूल, अलीगढ़ से स्कूली शिक्षा पूरी की। जस्टिस मसीह ने विज्ञान में स्नातक (ऑनर्स) किया और फिर एलएलबी (ऑनर्स) की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ से शिक्षा प्राप्त की।

जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह ने 6 जून 1987 को पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल में अपना नामांकन कराया था। फिर उन्होंने संविधान, सेवा, श्रम, नागरिक कानून सहित मूल अपीलीय दोनों पक्षों पर प्रैक्टिस की। सुप्रीम कोर्ट, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट सहित, हिमाचल प्रदेश सहित कई हाईकोर्ट और न्यायाधिकरण में अपने करियर के दौरान उन्होंने प्रैक्टिस की। वे सहायक महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, अतिरिक्त महाधिवक्ता के पदों पर भी रहे हैं। 10 जुलाई 2008 को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में उन्हें अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप नियुक्त मिली। फिर 14 जनवरी 2011 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। आज यानी दिनांक 30 मई को राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here