Rajasthan: धौलपुर में सात बजरी माफिया गिरफ्तार, पुलिस ने 23 ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जब्त

0
15
Seven gravel mafia arrested in Dholpur police seized 23 tractor-trolleys

पुलिस ने बजरी भरी टॉलियां और टैक्टर जब्त किए।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित चंबल बजरी के अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 7 बजरी माफियाओं को गिरफ्तार कर बजरी से भरे 23 ट्रैक्टर ट्रॉली भी जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान कई बजरी माफिया मौके से फरार हो गए। 

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को अवैध बजरी खनन के विरुद्ध दबिश देकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है।   पुलिस टीमों ने अलग अलग स्थानों पर दबिशे देकर 24 मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 23 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर 7 बजरी माफियाओं को गिरफ्तार किया है।  

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया बजरी परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे।  पुलिस द्वारा अचानक की गई कार्रवाई से बजरी माफियाओं में खलबली मच गई। पुलिस की ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here