Barmer: RLP नेता उम्मेदाराम बेनीवाल ने कांग्रेस-भाजपा को घेरा, बोले- महंगाई राहत कैंप राहत कम, प्रचार ज्यादा

0
8
RLP leader Ummedaram Beniwal said that inflation relief camp of Congress is less relief, more publicity

प्रेसवार्ता करते नेता उम्मेदाराम बेनीवाल।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता उम्मेदाराम बेनीवाल ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के शासन और मिलीभगत की भ्रष्टाचारी लूट से आमजनता परेशान हैं। दोनों पार्टियों की सरकारें लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में नाकाम रही हैं। राजस्थान सरकार के चल रहे महंगाई राहत कैंप आमजनता के हित के बजाय कांग्रेस के आगामी चुनाव का प्रचार किया जा रहा है।

RLP नेता उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा साढ़े चार साल तक आमजनता को सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई की मार झेलनी पड़ी है। सरकार के पास लाभार्थियों का पूरा डाटा पड़ा है, तो राहत कैंप के नाम पर हजारों करोड़ रुपये की फिजूलखर्ची करके कांग्रेस अपने प्रचार के लिए आमजनता को परेशान और भ्रमित क्यों कर रही हैं। महंगाई राहत कैंप में फिजूलखर्ची न करके किसानों को फसली ऋण वितरित करना चाहिए। सरकार किसानों को सहकारी फसली ऋण वितरित नहीं कर रही है, जिससे किसान परेशान हैं। सरकार और प्रशासनिक अधिकारी कह रहे हैं कि पैसे नहीं हैं।

सूखा बंदरगाह, खारे पानी के समंदर प्रोजेक्ट की घोषणा के वादे तीन दशक से लंबित

बेनीवाल ने कहा बाड़मेर जिले में केंद्र सरकार के बड़े प्रोजेक्ट जैसलमेर-बाड़मेर-कांडला रेलवे लाइन, सिविल एयरपोर्ट, बाखासर में सूखा बंदरगाह, खारे पानी के समंदर प्रोजेक्ट की घोषणा के वादे तीन दशक से लंबित हैं। आमजनता की बड़े प्रोजेक्ट की तरफ निगाहें टिकी हुई हैं, लेकिन प्रोजेक्ट बीजेपी नेताओं के भाषणों और बयानों तक सीमित हो गए हैं। ये बड़े बड़े प्रोजेक्ट लगने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। लोगों को बाहर अन्य राज्यों में प्रवास पर नहीं पड़ेगा। रिफाइनरी सहित उद्योगों और कंपनियों में सरकार को स्थानीय लोगों के 80 फीसदी नौकरियों की भागीदारी की सुनिश्चत करनी चाहिए।

जमीनों में पाइपलाइन गाड़े 3-4 साल हो गए, लेकिन उनमें पानी नहीं पहुंचा

भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाने और विवादित मुद्दे छेड़ने तक सीमित हैं। दोनों पार्टियों के नेता बजरी और भू-माफिया के हितैषी बने हुए हैं। बाड़मेर जिले में किसान, बेरोजगार, आमजन फसली ऋण, रोजगार, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क से वंचित हैं। आमजनता इनसे ऊब चुकी है। इनकी रैलियां बड़े नेताओं की मौजूदगी में फ्लॉप साबित हो रही हैं। गर्मी के मौसम में बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं और पानी के संकट से आमजन त्रस्त हैं। गांवों में जल जीवन मिशन योजना से घर-घर कनेक्शन के नाम पर जमीनों में पाइपलाइन गाड़े 3-4 साल हो गए, लेकिन उनमें पानी नहीं पहुंचा है। गाड़ने के बाद से पाइप सूखे पड़े हैं।

बायतु विधायज हरीश चौधरी ओबीसी के साथ कर रहे धोखा

ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर बायतु विधायक हरीश चौधरी पर तंज कसते हुए बेनीवाल ने कहा कि सत्ताधारी नेता ओबीसी आरक्षण पर भ्रमित कर रहे हैं। ओबीसी आरक्षण विसंगतियों को दूर कर शेडो पोस्ट जारी करने और आरक्षण बढ़ाकर 27 फीसदी करने का राजस्थान सरकार के पास प्रावधान है। तो वो बार-बार क्यों बयानबाजी करके भ्रमित कर रहे हैं। सरकार से समाधान करवा दें, लेकिन वो समाधान करवाने के बजाय खुद के राजनीतिक फायदे और चर्चा में बने रहने के लिए मुद्दा बनाकर ओबीसी वर्ग के साथ सत्ता में रहते हुए धोखा करके नुकसान करवा रहे हैं।

सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में किसान महापंचायत करके बड़ा आंदोलन किया जाएगा

आरएलपी नेता गजेंद्र चौधरी ने कहा कि रालोपा हमेशा किसानों, युवाओं और आमजनता के हित और न्याय के लिए लड़ाई लड़ती रही है। आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस और बीजेपी ने आमजनता का शोषण किया है। आगामी दिनों में रालोपा संयोजक नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों पर किसान महापंचायत करके बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जालाराम पालीवाल, ओमप्रकाश काकड़, चौखाराम सारण मौजूद रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here