Rajasthan: पायलट ने मंत्री मेघवाल को लिखा पत्र, कहा- तूफान-बारिश से टोंक में 12 की मौत, 40 घायल, मुआवजा दिलाएं

0
27
12 died due to storm in Tonk  Sachin Pilot wrote letter to Minister Govind Ram Meghwal demanding compensation

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट चिट्ठियां लिखकर अपनी मांगें अपनी ही पार्टी कांग्रेस की सरकार तक पहुंचा रहे हैं। शुक्रवार को आए आंधी- तूफान और मूसलाधार बारिश से टोंक जिले में 12 लोगों की मौत हुई और 40 लोग घायल हो गए। पायलट ने आपदा प्रबंधन और सहायता मंत्री को पत्र लिखकर मुआवजा मांगा है।

टोंक सीट से विधायक सचिन पायलट ने आपदा प्रबंधन और सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल को पत्र लिखकर कहा है “माननीय मेघवाल, गुरुवार 25 मई 2023 को प्रदेश के अनेकों जिलों में आये भयंकर आंधी-तूफान, तेज बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। जिससे अनेकों लोग प्रभावित हुए है। 

तूफानी हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश के कारण टोंक जिले में अब तक 12 लोगों की मृत्यु हो गई है और 40 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। साथ ही अनेकों लोगों के मकानों, पेड़-पौधों आदि को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मेरा आपसे अनुरोध है कि इस आपदा समय में आमजन को राहत प्रदान करते हुए जल्द से जल्द सर्वे करवाकर प्रभावितों को हुए नुकसान का आर्थिक मुआवजा दिलवाने का कष्ट करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here