REET LEVEL-1: शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 42000 कैंडिडेट शॉर्टलिस्टेड, जानें कब आएगा लेवल-2 परिणाम

0
12
REET LEVEL-1 Result of teacher recruitment exam released 42000 candidates shortlisted

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में प्राइमरी टीचर की भर्ती के लिए आयोजित की गई रीट लेवल वन मुख्य परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार शाम को जारी कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक लेवल-2 के अलग-अलग सब्जेक्ट का रिजल्ट 15 जून तक आने की सम्भावना है। प्राइमरी स्कूल टीचर सामान्य/ विशेष शिक्षा, लेवल- 1, क्लास 1 से 5 तक सीधी भर्ती-2022 परीक्षा का यह परिणाम है।

RSMSSB दुर्गापुरा जयपुर ऑफिस से जारी रिजल्ट राजस्थान पंचायती राज नियम-1996 और राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ मंत्रालयिक और चतुर्थ

श्रेणी सेवा भर्ती और सेवा की अन्य शर्ते नियम, 2014 के प्रावधानों के अनुसार आयोजित की गई थी।

करीब 42 हजार कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्टेड

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने 16 दिसंबर 2022 को विज्ञापन संख्या 12/2022 जारी कर ऑनलाइन ही आवेदन आमंत्रित किए थे। यह भर्ती परीक्षा 25 फरवरी 2023 को सुबह की शिफ्ट में हुई थी। 21000 पदों के लिए हुई परीक्षा में रिजल्ट जारी कर कैंडिडेट्स को  पात्रता की जांच और और डाक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये सूचियां पूरी तरह अस्थाई और प्रोविजनल बताई गई हैं। 

इन्हें तैयार करते समय कैटेगरी वाइज विज्ञापित पदों के वरीयता अनुसार लगभग दो गुणा 200 प्रतिशत अभ्यर्थियों की संख्या सम्मिलित की गई है। करीब 42 हज़ार कैंडिडेट्स शार्ट लिस्ट किए गए हैं। जिनकी पात्रता की जाँच और दस्तावेजों का सत्यापन नहीं किया गया है। इन अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए अलग से तारीख, समय, स्थान के बारे में सूचित किया जाएगा।

उसके पात्र अभ्यर्थियों में से वरीयता के आधार पर श्रेणीवार विज्ञापित पदों के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। फिर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स के नाम नियुक्ति के लिए बोर्ड की ओर से निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा विभाग, बीकानेर को नियमानुसार प्रपोज किए जाएंगे। 

इन पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा

सामान्य शिक्षा

  • कुल रिक्त पद- NTSP- TSP
  • 19133  17563  1570

विशेष शिक्षा एमआर

  • कुल रिक्त पद- NTSP- TSP
  • 1085- 930 -155

विशेष शिक्षा वीआई 

  • कुल रिक्त पद- NTSP- TSP
  • 240 – 208 – 32

विशेष शिक्षा एचआई

  • कुल रिक्त पद- NTSP- TSP
  • 542 –  491 –   51
  • कुल पद- 21000 – 19192 – 1808

https://spiderimg.amarujala.com/assets/applications/2023/05/26/reet-l1-result-26052023_6470cc831932e.pdf

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here