Barmer: हेरोईन तस्करी मामले में 50 हजार का इनामी गुलाब सिंह गिरफ्तार, कुख्यात भुट्टा सिंह का था मुख्य सहयोगी

0
16
50 thousand reward Gulab Singh arrested in heroin smuggling case in Barmer

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बाड़मेर में पाकिस्तान से हेरोईन तस्करी के मामले में थाना सूरतगढ़ जिला गंगानगर में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी गुलाब सिंह पुत्र तने राज सिंह निवासी म्याजलार जिला जैसलमेर को दस्तयाब करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।

 

बाड़मेर एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि पाक से हेरोईन तस्करी के संबंध में थाना सूरतगढ़ के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी गुलाब सिंह पर अतिरिक्त महानिदेक पुलिस, अपराध द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसआई नीम्ब सिंह पुलिस लाइन बाड़मेर और डीएसटी के कांस्टेबल नीम्ब सिंह मय टीम द्वारा मुखबिरों से सूचना एकत्रित कर गड़रारोड से इनामी अभियुक्त को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की गईं।

गिरफ्तार गुलाब सिंह कुख्यात हेरोईन तस्कर भुट्टा सिंह का मुख्य सहयोगी 

एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि गुलाबसिंह कुख्यात हेरोईन तस्कर भुट्टा सिंह का मुख्य सहयोगी है। इसके तार पाकिस्तान से जुड़े हुए है। वर्तमान में सुरतगढ़ गंगानगर, थाना कोतवाली, झिझनियाली, मोहनगढ़ जिला जैसलमेर, पुलिस थाना गड़रारोड़ जिला बाड़मेर के हेरोईन तस्करी के पांच प्रकरणों में वांछित है।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here