
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2023 की सीनियर सेकेंडरी कला वर्ग (ARTS) और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम गुरुवार 25 मई को दोपहर 3.15 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि शिक्षामंत्री डॉ बीडी कल्ला जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे।
उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेंडरी कला वर्ग में 7 लाख 19 हजार 838 स्टूडेंट्स और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 56 हजार 14 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















