Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत बोले- महंगाई राहत कैंपों से मिल रही राहत, अब तक 1.16 करोड़ परिवार रजिस्टर्ड

0
22
CM Ashok Gehlot said Relief is being provided from inflation relief camps 1.16 crore families registered

डूंगरपुर में महंगाई राहत कैंप में पहुंचे सीएम अशोक गहलोत।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गहलोत मंगलवार को डूंगरपुर जिले के पीठ कस्बा (सीमलवाड़ा) में सलारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित महंगाई राहत कैंप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लाभार्थी महिलाओं से योजनाओं को लेकर संवाद कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आजीविका से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूह को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का चेक दिया।  उन्होंने प्रशासन गांवों के संग अभियान का भी अवलोकन किया।  

सीएम गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज, निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, न्यूनतम 1000 रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 100 और 2000 यूनिट तक निःशुल्क बिजली जैसी योजनाएं लागू कर राजस्थान अग्रणी राज्य बन गया है। बेरोजगारी से राहत देते हुए 1.50 लाख सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इतनी ही प्रक्रियाधीन हैं। 1 लाख से अधिक नौकरियों की बजट घोषणा हुई है। महिला स्वास्थ्य की दिशा में उड़ान योजना के तहत निःशुल्क सैनेटरी नैपकिन वितरित किए जा रहे हैं। 

ओपीएस लागू, निश्चिंत रहें कार्मिक

गहलोत ने कहा कि बिना मांगे राज्य सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण से राज्य कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू की। कार्मिकों की अन्य मांगों पर परीक्षण कराया जा रहा है। कार्मिक निश्चिंत रहें, उन्हें भी पूरा किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने सलारेश्वर और श्री गोविंद गुरू जी की जन्मस्थली बांसिया में सामुदायिक भवन और डामोर बाहुल्य भंडारिया में उप-तहसील बनाने के लिए घोषणा की। इससे पहले उन्होंने सलारेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्य अनुसूचित वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. शंकर यादव, राज्य विशेष योग्यजन आयोग के आयुक्त उमाशंकर शर्मा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, विधायक  गणेश घोगरा, समाजसेवी दिनेश खोड़निया, जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री, पुलिस अधीक्षक  कुंदन कंवरिया सहित कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here