Dausa: ITI छात्रा से दुर्व्यवहार का मामला, विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

0
12
Dausa TI girl student misbehav Case Chairman of Vipra Welfare Board said the culprits will not be spared

विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों से मिले।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले में ITI कॉलेज की छात्रा के साथ उसी कॉलेज में पढ़ने वाले कुछ लड़कों की छेड़छाड़, अश्लील कमेंट्स और मारपीट मामले में विप्र कल्याण बोर्ड ने संज्ञान लिया है। बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने सोमवार को दौसा समाज के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा-दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। 

दौसा में ITI छात्रा से दुर्व्यवहार और मारपीट कांड के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने दौसा में पूरा घटनाक्रम पता कर यह बात कही। पिछले दिनों आईटीआई की छात्रा से छेड़छाड़ कर मारपीट के मामले में सामाजिक संगठन सक्रिय हुए हैं और दोषियों को लगातार सजा दिलाने की मांग पर अड़े हैं।

खान भांकरी के पास बिचालवास  स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई थी। विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि अपराधी किसी भी जाति, धर्म का हो , उसे बख्शा नहीं जाएगा। बच्चियों और महिलओं पर इस तरह के अत्याचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मैं खुद सरकार और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से बात करूंगा।

महेश शर्मा ने कहा- विप्र कल्याण बोर्ड को इस घटना की जानकारी उसी दिन मिल जाती तो अच्छा होता। लेकिन अब यह जानकारी मिलने के बाद दौसा पहुंचे, तो ब्राह्मण समाज के लोगों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर ज्ञापन सौंपा और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ब्राह्मण बच्ची के साथ बहुत बुरा बर्ताव हुआ है। समाज की महिलाओं ने भी महेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा दिया। ज्ञापन लेने के बाद में विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी जुटाने के बाद दोषी छात्र और अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी और इस कड़ी में सबसे पहले छात्रा का जयपुर अस्पताल में अच्छे डॉक्टर की निगरानी में समुचित इलाज भी कराया जाएगा।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

इस मौके पर राजस्थान गौड ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष वैद्य लक्ष्मीकांत शर्मा, देवेंद्र गुमानपुर, सुरेश गुढलिया, लोकेश शर्मा, एडवोकेट रवी गंगावत, महेश जैमिनी, हिमांशु बापीवाल, मोतीलाल शर्मा भांकरी, कैलाश शर्मा, पंकज मुही, सोहन शर्मा, रमाकांत शर्मा, हरगोविंद शर्मा, शिरिष शर्मा, बलराम शर्मा, प्रवीण शर्मा, परमानंद शर्मा, लोकेश आर्यन और भावना शर्मा, शशि जैमिनी सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।

ये है मामला

दौसा में राजकीय आईटीआई कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ में कॉलेज के ही कुछ छात्रों ने पिछले सप्ताह उसे कॉलेज के बाहर रोककर बदतमीजी की, अश्लीलता और भद्दे कमेंट्स पास किए और विरोध करने पर छात्रा और उसके सहपाठी रिश्तेदार के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया था। जिस पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी एक छात्र को तो गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अभी अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं ।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here