Ajmer: अज्ञात वाहन से भिड़ी कार, एक बच्ची सहित तीन की मौत, छह घायल, खाटू श्याम के दर्शन कर लौटते समय हादसा

0
12
Three including a girl child died in a road accident in Ajmer Srinagar police station area

घटना की जानकारी देती घायल महिला।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में देर रात सड़क हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा घायल हो गए। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर बावड़ी गांव के पास हुआ। जयपुर से आ रही इको कार अज्ञात वाहन से भिड़ गई। कार में सवार सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। 

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही ड्राइवर और एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल भेजा गया। यहां एक बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। कार सवार सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन करके जयपुर में अपने भाई को छोड़कर अजमेर की ओर लौट रहे थे। सभी जिले के टांटोडी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। हादसे में मारे गए तीन लोगों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं कार सवार घायल युवती रसना ने बताया कि पूरा परिवार जयपुर से टांटोडी जा रहा था। सभी नींद में थे। सिर्फ एक व्यक्ति कार में जाग रहा था। उसने बताया कि आगे वाला ट्रक ओवरस्पीड में था। अचानक से उसने ब्रेक लगा दिए। इसके बाद हमारी गाड़ी उससे भिड़ गई।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here