Dholpur: नयाबास मंदिर में घुसे लुटेरों ने पुलिस पर की फायरिंग, छत से कूदने पर दो की टांग टूटी, दस फरार

0
14
Robbers enter Dholpur Nayabas temple, fire on police

अस्पताल में भर्ती घायल लूट के आरोपी
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा नयाबास इलाके में बीती रात 12 लुटेरों ने एक मंदिर पर धावा बोल दिया। मंदिर के पुजारी की सूचना पर समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई। तो छत से दो बदमाशों ने छलांग लगा दी, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि करीब 10 बदमाश मौके से पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गए।

धौलपुर में राजाखेड़ा शहर के नयाबास मोहल्ले में बीती रात एक मंदिर पर लुटेरों ने धावा बोल दिया। करीब 10 बदमाश मंदिर के नीचे रह गए। दो बदमाश मंदिर की दूसरी मंजिल पर चढ़ गए। मामले की भनक पुजारी को लग गई। पुजारी ने तुरंत घटना से पुलिस को अवगत कराया। रास्ते में गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। 

नयावास मोहल्ले में मंदिर में लूट के इरादे से घुसे थे बदमाश

राजाखेड़ा पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह ने बताया सोमवार की मध्य रात्रि को करीब 12 बदमाश नयावास मोहल्ले में मंदिर में लूट के इरादे से घुस गए। करीब 10 बदमाश नीचे रह गए और दो बदमाश मंदिर की दूसरी मंजिल पर लूट करने चढ़ गए। मामले की भनक मंदिर के पुजारी को लग गई। दूसरे कमरे में सो रहे पुजारी ने चुपके से पुलिस को घटना से सूचना दे दी। रात में गश्त कर रही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जैसे ही पुलिस की टीम मंदिर पर पहुंची तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी।

मंदिर के नीचे खड़े बदमाश अंधेरे में फरार हो गए, लेकिन मंदिर की छत पर चढ़ गए। दो बदमाशों ने ऊपर से छलांग लगा दी। दोनों के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जिन्हें पुलिस ने पकड़ कर जिला अस्पताल भर्ती कराया। एक बदमाश की पहचान आनंद पुत्र प्रहलाद निवासी औरैया उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दूसरे बदमाश के गंभीर चोटें हैं। दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया फरार बदमाशों की पुलिस टीम आसपास के इलाके में तलाश कर रही है। उन्होंने बताया आरोपियों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here