Rajasthan Weather: आज से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय,गर्मी से राहत, जानें कितने दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर

0
11
Possibility of rain due to new Western Disturbance becoming active in Rajasthan from today

आसमान में छाए बादल।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में सोमवार से नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ज्यादातर इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर रफ्तार से तेज आंधी चलेगी साथ ही बारिश का दौर भी चलेगा। नौतपा की गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। सोमवार को बीकानेर जयपुर भरतपुर संभाग में दोपहर बाद बारिश होगी। 28 मई तक लगातार प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर रहेगा।

राजस्थान को भीषण गर्मी से सोमवार से बड़ी राहत मिलने जा रही है, क्योंकि प्रदेश में फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जो 22 से 28 मई तक चलेगा। 22 मई को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में दोपहर बाद बादल गरजेंगे और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 मई को बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड से आंधी चलने और हल्की बारिश के आसार जताए हैं। 25 से 28 मई तक आंधी और बारिश का यह दौर जारी रहेगा। तापमान में इस दौरान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों में सोमवार को बारिश की संभावना

सोमवार को हनुमानगढ़, गंगानगर, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, भरतपुर, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ जिलों में बारिश की संभावना है। इन जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने, कुछ स्थानों पर अचानक तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। रविवार को प्रदेश के नागौर और उदयपुर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश का दौर चला।

राजस्थान के चार शहरों में तापमान 45 डिग्री पार, मिलेगी राहत

राजस्थान में लगातार दूसरे साल गर्मी के दौर में बदलाव देखने को मिला है। लू और तेज गर्मी के लिए पहचाने जाने वाले राजस्थान में अबकी बार मई में टेंपरेचर 46 डिग्री पार नहीं पहुंच पाया है, जबकि राजस्थान में 48 से 49 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने का सिलसिला शुरू से चला आया है।  तापमान में 3 से 4 डिग्री तक कमी का यह परिवर्तन देखने को मिला है। इससे राजस्थान की वनस्पति, पेड़-पौधों और फसलों को काफी राहत मिली है। साथ ही हीट स्ट्रोक से होने वाली मौतों पर भी अंकुश लगा है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

चूरू में 45.6, टोंक में वनस्थली 45.6, बीकानेर में 45.5, धौलपुर में 45.5, श्रीगंगानगर में 44.8, कोटा में 44.6, जैसलमेर में 44, बाड़मेर में 43.2, जयपुर में 43, पिलानी में 42.7, जालौर में 42, जोधपुर में 42, अलवर में 41.5, अजमेर में 41.3, उदयपुर में 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here