Jhalawar: काले जादू से रुपये डबल करने वाले ठग गिरोह का खुलासा, सेमली हॉट से 80 साल का बुजुर्ग व युवक गिरफ्तार

0
13
Two people of thug gang arrested for doubling money by black magic in Jhalawar

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पूर्व सरपंच सेमली की शिकायत पर मनोहर थाना पुलिस ने काले जादू से रुपयों को कई गुना करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा कर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग मध्यप्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में सक्रिय है। गैंग कई वर्षों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रही है। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि कामखेड़ा थाना क्षेत्र का नबी खान मेवाती निवासी आफुखेड़ी इस गैंग का मुख्य सरगना है।

बता दें कि इस गैंग के सदस्य लोगों को लालच में लेकर अलवर, भरतपुर के मेवात क्षेत्र में ले जाकर ठगी की वारदात करते हैं। लोगों को जादू से रुपये कई गुना करने का प्रपंच कर एक बैग लौटा कर घर जाकर खोलने को कहते हैं। पीड़ित जब घर जाकर बैग खोलता है तो उसमें से राख और कोयला निकलता है।

इसी क्रम में सेमली हाट के पूर्व सरपंच विजय सिंह तंवर निवासी खानपुरिया ने एक रिपोर्ट मनोहर थाना में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि चाय की दुकान पर दो-चार व्यक्ति आपस में बात कर रहे थे कि राजगढ़ एमपी निवासी बद्रीलाल गिरी जादू से पैसों को करोड़ों में बदल देता है। इस पर वह बद्रीलाल से जाकर मिला तो उसने हामी भर दी।

दो अप्रैल को वह बद्रीलाल गिरि, बाबू खान और कमलेश बैरागी निवासी सेमली हाट और रामकिशन निवासी डेहरा एमपी के साथ 2.50 लाख रुपये लेकर जयपुर, अलवर होता हुआ भरतपुर में कामा बस स्टैंड पहुंचा। जहां बद्रीलाल ने अपने मोबाइल से राहुल नाम के व्यक्ति को कॉल कर बुलाया। राहुल की गाड़ी से वे लोग आशिक खान और नबी खान निवासी आफुखेड़ी थाना कामखेड़ा के यहां गए। वहां पर राहुल ने उनसे ढाई लाख रुपये ले लिए और बाहर बैठा कर चाय नाश्ता कराया। थोड़ी देर बाद राहुल ने उसे अंदर बुलाया और एक सूटकेस दिखा उसमें नोट भरे होने की बात कही। कहा कि इसे घर ले जाकर खोलना, रास्ते में खोला तो उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। घर आकर उसने सूटकेस खोला तो उसमें राख मिली। इसके बाद मामला दर्ज कराया गया। एएसपी चिरंजीलाल मीणा व सीओ रतन लाल चावला के सुपरविजन तथा एसएचओ अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

सूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता से एक्शन प्लान के तहत टीम ने शनिवार को आरोपी आशिक खान पुत्र अयूब खान मेवाती (30) निवासी आफुखेड़ी और बद्री लाल गिरी पुत्र श्रीलाल (80) निवासी भगवती पुरा थाना मल्हार जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया। गैंग के सरगना नबी खान पुत्र सिकंदर खान निवासी आफु खेड़ी और राहुल को पुलिस की टीम सरगर्मी से तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी आशिक खान के पास मिले मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिसमें एक बाबा झोले में से नोट निकालकर फर्श पर बिखेर रहा है। इसी वीडियो को दिखा लोगों को लालच देकर तैयार किया जाता है। इस कार्रवाई में सूचना में विशेष भूमिका कॉन्स्टेबल अजय की तथा तकनीकी विश्लेषण में कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here