Rajasthan: शिक्षा विभाग ने स्थिगित की 6डी प्रक्रिया, शिक्षकों को माध्यमिक शिक्षा में भेजने की कयावद अटकी

0
22
Rajasthan Education Department postponed the 6D process sending teachers to secondary education stuck

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के शिक्षा विभाग में प्रारंभिक शिक्षा से माध्यमिक शिक्षा में शिक्षकों को भेजने और करीब 26000 शिक्षकों के ट्रांसफर करने की कवायद को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया है।

शिक्षा विभाग में माध्यमिक शिक्षा के 26000 रिक्त पदों पर प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों को भेजा जाना था। जिसका शिक्षक संगठन विरोध कर रहे थे। इसे लेकर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से मुलाकात भी की गई थी। शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील, राजस्थान शिक्षक संघ भगत सिंह और राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रतिनिधियों को निदेशक ने वार्ता के लिए बुलाया और निदेशक ने इन 5 संगठनों के प्रतिनिधियों की एक कमेटी बनाकर निदेशालय के अधिकारियों के साथ वार्ता कराई। जिसके बाद 6डी की कार्रवाई आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया। 

टीएसपी सहित तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण तुरंत खोले जाएं 

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि 6डी स्थगित होने से शिक्षकों ने राहत की सांस ली है।  प्रक्रिया स्थगित होने से  स्थानांतरण के लिए पद खाली रहेंगे। जिस पर सरकार स्थानांतरण कर सकती है। साथ ही पिछले 3 सत्र से रुकी हुई पदोन्नति की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए ये मांग भी सरकार के सामने रखी गई है। प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण शर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि टीएसपी सहित तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण तुरंत खोले जाएं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here