Rajasthan: प्रदेश में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार जारी, देवेंद्र यादव को बनाया गया संयुक्त सचिव

0
15
Devendra Yadav Dev has been made joint secretary of Rajasthan Aam Aadmi Party

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ देवेंद्र यादव देव।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी प्रदेश के युवाओं को साधने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। संगठन में भी महत्वपूर्ण पदों पर युवाओं को मौके दिए जा रहे हैं। आप में शुरुवाती दौर से काम कर रहे युवा नेता और तेज तर्रार प्रवक्ता देवेंद्र यादव देव को राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। उन्हें प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया है। 

नियुक्ति के बाद देवेंद्र यादव देव ने बताया की राजस्थान में 70% आबादी  युवाओं की हैं। कांग्रेस और भाजपा की सरकारों से युवा लगातार परेशान है। वर्तमान कांग्रेस सरकार के राज में भी युवाओं को सिर्फ धोखा मिला है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, लाखों पद खाली हैं फिर भी भर्तियां नहीं हो रही हैं। सरकार में बैठे लोग पेपर लीक करवा रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ गहलोत सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आम आदमी पार्टी युवाओं की आवाज बनेगी, और राजस्थान की जनता को एक मजबूत विकल्प देगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here