Jaipur News: किशन पोल इलाके से हिंदुओं का पलायन, लोगों ने कांग्रेस पार्षद कुरैशी को बताया इसका जिम्मेदार

0
10
Exodus of Hindus from Kishan Pol area of Jaipur people blamed Congress councilor Qureshi for this

लोगों ने दीवार पर इस तरह के पोस्टर चिपकाए।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में हिंदुओं का पलायन शुरू हो गया है। लोगों ने अपने घर के बहार ‘हिंदुओं का पलायन जारी है’ के पोस्टर दीवारों पर चिपका दिए हैं। जयपुर के किशनपोल क्षेत्र में लगभग 50 घरों के बाहर इस तरह के पोस्टर लगे हुए हैं। 

आरोप है कि इलाके के अल्पसंख्यक समाज के कुछ लोगों द्वारा यहां रहने वाले हिंदू परिवारों को परेशान किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर को दी।  कई बार पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस और प्रशासन द्वारा अल्पसंख्यक लोगों पर  कोई कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार सुबह एक बार फिर अल्पसंख्यक और हिंदू परिवार के बीच झगड़ा हो गया। 

झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इस बार भी कोई समाधान नहीं निकल सका। हिंदू परिवारों का आरोप है कि अल्पसंख्यक समाज के लोग यहां आए दिन गाली गलौज करते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। जिस कारण से हम यहां से पलायन कर रहे हैं। हिंदू परिवारों ने पलायन के पोस्टर अपने घरों के बाहर चिपका दिए हैं। उन्होंने पलायन का जिम्मेदार बार्ड नंबर 9 से कांग्रेस पार्षद फरिद कुरैशी को बताया है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here