Rajasthan: पीएम मोदी के 9 साल बेमिसाल, 30 मई से 30 जून तक जनकल्याणकारी कार्यक्रम करेगी भाजपा

0
7
PM Modi 9 years unmatched BJP will do public welfare program from May 30 to June 30 Nagaur News

नागौर के लाडनूं में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर के लाडनूं में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक जैन विश्व भारती परिसर में संपन्न हुई। भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन कर साथ ही वंदे मातरम गीत के साथ की गई। पदाधिकारी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की उपस्थिति में पार्टी संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। 

प्रदेश पदाधिकारी बैठक में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, महामंत्री भजनलाल शर्मा, सुशील कटारा,मदन दिलावर और अन्य प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

1 महीने तक जनकल्याण के काम करेंगे बीजेपी नेता

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के अलग-अलग मोर्चा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर आगामी 1 महीने तक विभिन्न जनकल्याण और समाज सेवा के कार्यों के लिए टास्क दिए गए।  9 साल सफलता के साथ पूर्ण होने की खुशी में 30 मई से 30 जून के अंतर्गत बीजेपी राजस्थान में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम करेगी। 

इसमें रक्तदान, गरीबों को भोजन कराना, अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, गर्मी में प्याऊ लगाकर पानी पिलाना, पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान, गौशाला में गायों को चारा की व्यवस्था, मानसून से पहले वृक्षारोपण जैसे कई कार्यक्रमों में आमजनता की भागीदारी जैसे कार्यक्रम दिए गए।  साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। सशक्त मंडल, बूथ सशक्तिकरण अभियान, शक्ति केंद्र और पन्ना प्रमुख अभियान को लेकर नेताओं को टास्क दिए गए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here