Dholpur: सीरियल देख सूझी खुराफात, खुद को लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताकर डॉक्टर से मांगे 10 लाख, पुलिस ने दबोचा

0
18
Calling himself a henchman of Lawrence Bishnoi, asked for 10 lakhs from the doctor

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खुद को गुर्गा बताकर शहर के विख्यात डॉक्टर सुमित मित्तल से 10 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आते ही जिला पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने सीसीटीवी एवं साइबर सेल की मदद से आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

मामले का खुलासा करते हुए कोतवाल अनिल जसोरिया ने बताया कि मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुमित मित्तल ने बुधवार शाम को कोतवाली थाने में आकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि बुधवार दोपहर को मुंह पर कपड़ा बांधे एक व्यक्ति ने उसके क्लीनिक में आकर कर्मचारी को लिफाफा दिया था। जिस लिफाफे में मिली चिट्ठी में डॉक्टर से लॉरेंस विश्नोई के नाम पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। कोतवाल ने बताया कि घटना की जानकारी सामने आने के बाद एसपी मनोज कुमार के निर्देश पर मामले की गहनता से जांच शुरू की गई। सीओ सिटी सुरेश सांखला के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी राजू उर्फ विश्वेंद्र (36) पुत्र भूपेंद्र सिंह पूरन बिहार कॉलोनी का रहने वाला है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

सीरियल देख कर लिया आईडिया

कोतवाल जसोरिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि घर में पैसे की जरूरत होने पर उसे क्राइम पेट्रोल देख कर रंगदारी मांगने का आइडिया आया था। उन्होंने बताया कि आरोपी की शादी हो जाने के बाद वह बेरोजगार था। घर खर्चा चलाने के लिए पैसे की जरूरत होने के लिए उसने अपराध का रास्ता चुना।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here