Rajasthan Board Result: 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी, यहां देखें रिजल्ट

0
7
Rajasthan 12th board exam result released

result
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं विज्ञान और कॉमर्स के नतीजे गुरुवार शाम को जारी हो गए। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक सीआर मीणा परिणाम ने जारी किया। इस मौके पर सचिव मेघना चौधरी सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक सीआर मीणा परिणाम ने जारी किया। इस मौके पर सचिव मेघना चौधरी सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीआर मीणा ने बताया कि कॉमर्स का कुल परीक्षा परिणाम 96.6 प्रतिशत रहा, जबकि विज्ञान का कुल परीक्षा परिणाम 95.65 प्रतिशत रहा है।

कामर्स का 96.60 तथा साइंस का 95.65 प्रतिशत रहा रिजल्ट

कामर्स के रेग्यूलर स्टूडेन्ट का रिजल्ट 96.94 एवं प्राइवेट स्टूडेन्ट का रिजल्ट 46.07 प्रतिशत रहा। साइंस के रेग्यूलर स्टूडेन्ट का रिजल्ट 97.19 एवं प्राइवेट स्टूडेन्ट का रिजल्ट 51.73 प्रतिशत रहा। कॉमर्स में गर्ल्स का 98.01 एवं बॉएज का 95.85 प्रतिशत रहा। साइंस में गर्ल्स का 97.39 तथा बॉएज का 94.72 प्रतिशत रहा। कामर्स में 17043 के फर्स्ट डिविजन, 9252 के सेकंड डिविजन, 1741 के थर्ड डिविजन। साइंस में 2 लाख 8 हजार 766 के फर्स्ट डिविजन, 50752 के सेकंड डिविजन, 387 के थर्ड डिविजन।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आपको राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब एग्जामिनेशन रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • सीनियर सेकेंडरी साइंस रिजल्ट 2023 पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना है।
  • अब आपको नीचे दिए गए सम्मिट बटन पर क्लिक करना है।
  • आप का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट का एक प्रिंट आउट निकाल लें।
This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here