Sawai Madhopur: सांसद ने किया स्टेडियम के प्रवेश द्वार का शिलान्यास, निर्माण में घटिया सामग्री देख लगाई फटकार

0
8
MP Sukhbir laid the foundation stone of the entrance of the District Sports Stadium

निरीक्षण करते सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया गुरुवार को सवाई माधोपुर के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने निर्माणाधीन हम्मीर ब्रिज और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया। साथ ही जिला खेल स्टेडियम के प्रवेश द्वार का शिलान्यास भी किया।

सांसद ने हम्मीर ब्रिज निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान ठेकेदार की ओर से करवाए जा रहे घटिया निर्माण को लेकर ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई और क्वालिटी कंस्ट्रक्शन सामग्री इस्तेमाल कर ब्रिज निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सांसद ने विभागीय अधिकारियों को भी फटकार लगाते हुए ब्रिज निर्माण कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। हम्मीर ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद सांसद अपने लवाजमे के साथ निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का जायजा लिया।

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी ठेकेदार को घटिया निर्माण पर लताड़ा

इस दौरान सांसद ने मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा बरती का रही लापरवाही और घटिया निर्माण को लेकर नाराजगी जताते हुए जमकर लताड़ लगाई और गुणवक्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। सांसद ने मेडिकल कॉलेज निर्माण में पिलर्स सेटरिंग, डीपीसी, सीमेंट ब्रिक्स आदि में लापरवाही बरतने और घटिया निर्माण करने पर गहरी नाराजगी दिखाते हुए मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य की प्रतिदिन प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज और हम्मीर ब्रिज के लिए भरपूर बजट दिया गया है। लेकिन राज्य में संबंधित अधिकारियों की अनदेखी के चलते ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य में कई तरह की खामियां छोड़ी जा रही हैं। उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि अधिकारियों को निर्माण कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। फिर भी अगर निर्माण कार्य में खामियां मिलती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here