Ajmer Crime: पति-पत्नी की लड़ाई में कूद पड़ा पड़ोसी, फावड़े से सिर फोड़ दिया

0
14
Ajmer Crime Neighbor broke head with shovel in husband-wife fight

घायल व्यक्ति
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के पुष्कर थाना क्षेत्र में पति और पत्नी की लड़ाई में पड़ोसी बीच में आ गया। पति ने इसका विरोध किया तो पड़ोसी ने उसकी पिटाई की। फावड़ा मारकर उसे घायल कर दिया। यह पूरा मामला पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम गोवलिया का है। घायल की पत्नी खुशी खून से लथपथ अपने पति को पुष्कर के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंची। घायल रूपेश के सिर में 14 टाके आए।

घायल की हालत ज्यादा गम्भीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे अजमेर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल रूपेश ने बताया कि हम दोनों पति-पत्नी के बीच आपसी झगड़ा चल रहा था, तभी पड़ोसी रामदेव ओर उसकी पत्नी व बेटा वहां आ गए और मुझसे झगड़ा करने लगे। इसी दौरान रामदेव ने पीछे से फावड़ा सिर पर मार दिया।

हमले से घायल हुए रुपेश ने अपनी पत्नी खुशी और तीन बच्चों के साथ पुष्कर थाना पहुंचकर पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दी। फिलहाल, पुलिस पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में रामदेव, सोहनलाल और पपुडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here