Jaipur: बीजेपी के सभी विधायकों-सांसदों को पार्टी टास्क, ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म महिलाओं को फ्री दिखाएं

0
8
BJP has given the task of showing the film 'The Kerala Story' to women for free

बीजेपी विधायक अशोक लाहोटी फिल्म देखने पहुंचे थियेटर
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर के सांगानेर से बीजेपी विधायक और पूर्व महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने मंगलवार को सांगानेर विधानसभा की एक साथ 550 से अधिक महिलाओं को राष्ट्रवाद की भावना से ओत-प्रोत ”द केरला स्टोरी” फ़िल्म गैलेक्सी सिनेमा हॉल मानसरोवर में दिखवाई।

लाहोटी ने बताया कि यह एक फिल्म नहीं प्रत्येक भारतीय महिला की फीलिंग है। जो वास्तविकता इस फिल्म में आप सब देखेंगे, उसके माध्यम से समाज में जन जागरण होगा। लाहोटी ने बताया कि फिल्म निर्देशक और उनकी टीम ने इस फिल्म के माध्यम से देश की जनता तक धर्मांतरण, लव जिहाद, आतंकवाद जैसे ज्वलंत मुद्दों की सच्चाई को देश की जनता तक रूबरू करवाने का काम किया है। इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

विधायक अशोक लाहोटी ने बताया कि इस अवसर पर सांगानेर विधानसभा के सभी मंडलों की महिला अध्यक्ष और फ़िल्म देखने आईं सभी बहनों का स्वागत और अभिनंदन किया गया। दरअसल बीजेपी ने सभी सांसदों और विधायकों को द केरल स्टोरी फिल्म फ्री में दिखवाने का टास्क दिया है। इस फिल्म के जरिए आतंकवाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों को गंभीरता के साथ उठाया गया है। लड़कियों और महिलाओं को इसीलिए यह फिल्म ज्यादा से ज़्यादा दिखाई जा रही है, ताकि वह अपने धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक हो सकें और लव जिहाद के षडयंत्र से सतर्क हो सकें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here