Rajasthan: पाली में डेढ़ करोड़ के गैजेट्स से भरा कंटेनर MP के कंजर गिरोह ने लूटा, सामान आगरा में बेचा

0
16
Kanjar gang of MP looted a container full of gadgets worth 1.5 crores in Pali sold the goods in Agra

लूट का सामान आगरा में बेचने के सुराग पुलिस को मिले।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली जिले में दिल्ली से अहमदाबाद जा रहे मोबाइल, घड़ियों समेत गैजेट्स से भरे कंटेनर की शनिवार रात लूट और ड्राइवर को बंधक बनाने के  मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि मध्यप्रदेश  के कंजर गिरोह ने कीमती सामान से भरे कंटेनर को लूटा था।

एमपी की कंजर गिरोह ने दिया वारदात को अंजाम

दिल्ली से अहमदाबाद जा रहे इस कंटेनर में करीब डेढ़ करोड़ रुपए का कीमती सामान भरा था। जिसे लूटकर गिरोह आगरा ले जाय गया। पुलिस को ऐसे सुराग मिले हैं कि बर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर हुई इस लूट की वारदात में मध्यप्रदेश में सक्रिय कंजर गिरोह  शामिल था, जो दिल्ली से ही कंटेनर के पीछे लग गया था। इस गिरोह ने फुल प्लानिंग कर इस वारदात को अंजाम दिया। जिसके तहत एक टुकड़ी स्कार्पियो में सवार हुई और पाली जिले में  कंटेनर को रुकवाकर ड्राइवर का अपहरण कर लिया। इसके बाद ड्राइवर को हाथ पैर बांधकर सोजत में बागवास के पास सड़क पर फेंक दिया।

फुलप्रूफ प्लानिंग बनाकर काम करता है गिरोह

वहीं इस वारदात में शामिल दूसरी टुकड़ी भी बैकअप के रूप में ट्रक के पीछे लग रही। यह टीम पहली टुकड़ी की ओर से ड्राइवर का अपहरण के बाद  कंटेनर को कीरवा की ओर  ले गई और कंटेनर में भरा करीब डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा का इलेक्ट्रॉनिक सामान एक दूसरे ट्रक में लोड कर आगरा ले गई।

वारदात के खुलासे के लिए बनाई विशेष टीमें

अपहरण और लूट की वारदात की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया । अब ये टीम लूट और अपहरण के आरोपियों को दबोचने में जुटी हैं। उनको अलग-अलग टॉस्क दिया है और लुटेरों की तलाश में जुटी हैं। 

पहले गई टीमों की मदद के लिए एसपी ने भेजी बैकअप टीमें

इन पुलिस टीमों को एमपी और  यूपी भेजने के बाद इनकी मदद के लिए पाली से बैकअप टीमें भी भेजी गई हैं। वहीं एसपी डॉ. गगनदीप सिंगला गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में गुंदोज चौकी पहुंचे और घटना के बारे में विस्तृत चर्चा कर आरोपियों को दबोचने की रणनीति तैयार की।

ड्राइवर का अपहरण कर लूटा था ट्रक

उत्तराखंड निवासी कंटेनर ड्राइवर महेशसिंह पुत्र भोपालसिंह दिल्ली से महंगे मोबाइल, लेपटॉप और घड़ियों सहित अन्य कीमती सामान कंटेनर में भरकर अहमदाबाद जा रहा था। शनिवार रात पाली जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र बिरामी होटल से कुछ किलोमीटर आगे अचानक आई एक स्कार्पियो ने कंटेनर के आगे आकर उसका रास्ता रोक लिया। इस पर ड्राइवर को मजबूरन कंटेनर रोकना पड़ा और स्कार्पियो से उतरे करीब आधा दर्जन बदमाशों ने ड्राइवर का अपहरण कर लिया। इसके बाद इन बदमाशों ने ड्राइवर के साथ मारपीट भी की और करीब तीन घन्टे तक इधर उधर घुमाने के बाद उसे बागावास गांव के निकट सड़क किनारे फेंक दिया था। अन्य वाहन चालकों के ड्राइवर को इस स्थिति में देखने पर पुलिस को घटना की जानकारी मिली। तो ड्राइवर के अपहरण और कंटेनर की लूट का मामला सामने आया था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here