Rajasthan: मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई, कहा- राहत कैंपों और प्रशासन शहरों संग अभियानों से मिल रही राहत

0
35
Rajasthan CM Ashok Gehlot held public hearing in Jaipur

सीएम अशोक गहलोत ने की जनसुनवाई।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री की जन सुनवाई के दौरान आम लोगों ने कहा कि राहत कैंपों और प्रशासन शहरों और गांवों के संग अभियानों से काफी राहत मिल रही है। महंगाई राहत कैंपों में गारंटी कार्ड मिलने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। ऐसी योजनाएं पूरे देश में लागू होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने कहा कि कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट तक निःशुल्क बिजली मिलने से आर्थिक संबल मिलेगा।   

पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू करने के लिए धन्यवाद

मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में दिव्यांगजनों के पास जाकर आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने समस्याओं के बारे में पूछा और अधिकारियों से भी जानकारी ली। गहलोत ने दिव्यांगजनों से संबंधित सभी प्रकार के लम्बित प्रकरणों को जल्द निपटाने करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न सेवाओं के कार्मिकों ने पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू करने के लिए धन्यवाद दिया। वर्तमान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को जनसुनवाई करते हैं। जब मुख्यमंत्री जयपुर में नहीं होते, तो मंत्री या अधिकारी जनसुनवाई करते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here