Dholpur: 20 साल पुराने विवाद में एक दर्जन लोगों ने बुजुर्ग को लाठियों से पीटा; मौत, गांव में भारी पुलिस तैनात

0
24
dozens of people killed an old man for old land argument in dholpur heavy police deployed in the village

अस्पताल पहुंचे परिजन।
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

धौलपुर जिले में जमीनी विवाद में एक दर्जन लोगों ने 56 साल के अधेड़ की लाठी-डंडों से पीटकर और ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। 

यह है पूरा मामला

मृतक कल्ला राम गुर्जर (56) के भाई रामकिशोर गुर्जर ने बताया कि वह अपने भाई के साथ शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा भरकर मोरौली गांव गए थे। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली को खाली करके वह वापस धौलपुर के रवाना हुए थे। रास्ते में कामरे का पुरा गांव मोड़ के नजदीक रंजिश में पड़ोसी गांव बरेला पुरा के रहने वाले हेतराम गुर्जर, रामस्वरूप गुर्जर, संतोषी गुर्जर, भूप गुर्जर सहित एक दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर वहां खड़े थे। आरोपियों ने रास्ता घेर लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवा लिया। आरोपियों ने एक साथ लाठी-डंडों से जानलेवा हमले कर दिए।

रिपोर्ट में आरोप है कि आरोपियों ने कल्लाराम गुर्जर को जमीन पर पटक दिया। लाठी-डंडे से खूब मारा। भाई ने बताया कि वह डर के मारे वहां से भाग गया और खेतों में छिपकर जान बचाई। आरोपियों ने भाई पर ट्रैक्टर चला दिया। हमलावर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। उनके जाने के बाद में भाई को लेकर अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

20 सालों से है जमीनी विवाद

मृतक कल्ला राम के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोसी गांव बरेला का पुरा के लोगों से 20 साल पुराना जमीनी विवाद है। 20 साल पहले भी विवाद के कारण मर्डर हुआ था। उस दौरान, पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष की हत्या की थी, जिसके बाद आज उन्होंने अपना बदला ले लिया है।

गांव में पुलिस बल तैनात

मृतक कल्लाराम के गांव बरौली में भारी पुलिस बल तैनात है। सीओ सिटी सुरेश सांखला, कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया के साथ अन्य पुलिस थानों की टीम गांव पहुंच चुकी है। थाना प्रभारी सांखला का कहना है कि मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। लेकिन आरोपी पक्ष फरार है, घर में ताला लगा हुआ है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूरे गांव में हालत तनावपूर्ण हैं, जिन्हें सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here