Rajasthan Congress: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजनीति का ऐसा कंकड़ क्यों उछाला?

0
15
Rajasthan Congress: Congress leaders says that Ashok Gehlot has completely finished of Sachin Pilot

Rajasthan Congress: अशोक गहलोत और सचिन पायलट फिर आमने-सामने आए।
– फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

राजनीति के अपने खिलंदड़ अंदाज में अशोक गहलोत ने राजनीति का ऐसा पत्थर उछाल दिया, जिसने जितने निशाने जयपुर में लगाए हैं, उससे कहीं ज्यादा दिल्ली में। भाजपा मुख्यालय में भी और कांग्रेस मुख्यालय में भी यह खूब चर्चा का विषय बना। हालांकि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इसे अशोक गहलोत का हार के डर से बोला गया झूठ बताया।

वसुंधरा राजे से ज्यादा इस बयान का असर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर साफ दिखाई दिया। उन्होंने प्रेसवार्ता करके प्रतिक्रिया भी दी कि अशोक गहलोत ने जो बयान दिया है वह झूठ है। मुख्यमंत्री गहलोत को तथ्यों के साथ खुलासा करना चाहिए कि उन्हें कब, कैसे और कहां सहयोग किया गया। उधर कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के नेता कहते हैं कि गहलोत ने सचिन पायलट को पूरी तरह निपटा दिया। 2020 में ही सचिन पायलट ने पहली बार अशोक गहलोत का खुलकर विरोध किया था। उपमुख्यमंत्री का पद भी छोड़ा था। गहलोत ने धौलपुर में रविवार को दिए अपने बयान के जरिए स्थापित करने की कोशिश की कि तब सचिन पायलट ने उनके (गहलोत) नेतृत्व में चल रही सरकार भाजपा के सहयोग से गिराने का प्रयास किया था।  

गहलोत ने केंद्र के भाजपा नेताओं को भी नहीं बख्शा

उन्होंने 2020 में अपनी सरकार गिराने के मुख्य षडयंत्र में गृह मंत्री अमित शाह, जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और वर्तमान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी घेरे में ले लिया। नैतिकता का पाठ उन विधायकों को भी पढ़ा दिया जिन्होंने भाजपा के नेताओं से सरकार को गिराने के लिए कथित तौर पर पैसा लिया था। गहलोत ने कहा कि अब इन नेताओं को लिए गए करोड़ों रुपये लौटा देना चाहिए। अशोक गहलोत यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि भाजपा अब इसे वापस नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो पैसे कांग्रेस विधायकों को सरकार गिराने के लिए दिए थे, उसका खर्च हो गया हिस्सा वह (मुख्यमंत्री) देने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस पार्टी से दिला दूंगा, लेकिन भाजपा पैसे वापस ही नहीं ले रही है। अशोक गहलोत विधायकों से भी कह रहे हैं कि पैसे लौटा दो। अमित शाह गृहमंत्री हैं। पैसा नहीं लौटाओगे तो डराएंगे, धमकाएंगे, दबाव बनाएंगे।



This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here