Weather: राजस्थान के 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 8 मई बाद बढ़ेगी गर्मी

0
12
Weather: rain and thunder storm alert in 7 districts of rajasthan

राजस्थान के 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 8 मई बाद बढ़ेगी गर्मी
– फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में कहीं-कहीं बादल गर्जने,  अचानक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज होने की संभावना है। 7 जिलों- दौसा, सवाईमाधोपुर, जैसलमेर, बाडमेर, जोधपुर, जालौर, पाली जिले और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर 40 किलोमीटर स्पीड की हवाएं और आंधी चलने, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही सलाह दी है कि बादल गरजने और बिजली चमकने के वक्त सुरक्षित स्थान पर शरण लें। पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होना है।

मई का शुरुआती सप्ताह भी बारिश की भेंट चढ़ा

राजस्थान में अप्रैल के बाद मई महीने का शुरूआती सप्ताह भी बारिश और बादलों की भेंट चढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 7-8 मई से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होगा। उसके बाद आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने और तापमान में 3 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। प्रदेश में 8 और 9 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हो सकता है।

लू के समय में बारिश-आंधी कौतूहल का विषय

राजस्थान के लोगों के लिए यह बड़े कौतूहल का विषय बना हुआ है कि लू और भरी गर्मी के दिनों में मौसम लगातार पलटी खा रहा है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने से राजस्थान में खुलकर गर्मी नहीं पड़ पाई है। अप्रैल महीने में बारिश होती रही। अब मई महीने में भी बादल, बारिश और आंधी का दौर शुरुआती सप्ताह में चल रहा है। करीब सवा महीने गर्मी आगे खिसक गई है, इसे मौसम में बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here