Politics: भीलवाड़ा में भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन बोले-गहलोत-पायलट को लड़वा रहे सोनिया-राहुल-प्रियंका रेफरी

0
9
Politics: bjp spokesman Shahnawaz hussain said- Sonia gandhi-rahul-priyaka creating fight between gehlot-pilot

बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन बोले- गहलोत-पायलट को लड़वा रहे सोनिया,राहुल,प्रियंका, वही खेल के रेफरी
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भीलवाड़ा शहर में एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने आए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के आवास पर पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद प्रेस से मुखातिब होते हुए शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पार्टी और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला । शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की बीजेपी सरकार बनेगी।

गहलोत-पायलट को लड़ा रहे सोनिया गांधी, राहुल,प्रियंका – शाहनवाज़ हुसैन

शाहनवाज हुसैन ने कहा अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लड़ा तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी और प्रियंका रहे हैं। रेफरी तो वो लोग हैं और मैदान में दोनों को उन्होंने ही उतारा है। किसको क्या आश्वासन दिया है वह तो यह तीनों ही बता सकते हैं लेकिन कांग्रेसियों का सारा समय लड़ाई में ही बीत रहा है। 

इस बार कांग्रेस नेताओं को आपस में लड़ने के लिए पूरी फुर्सत मिल जाएगी-शाहनवाज़ हुसैन

शाहनवाज़ हुसैन ने कहा-राजस्थान में विधानसभा चुनाव में कमल का फूल खिलेगा। अभी तो पार्टी एकजुट और इकठ्ठी होकर लड़ रही है। बाकी पार्टी का नेतृत्व सबकुछ तय करता है। हम राजस्थान को विकास के रास्ते पर ले जा रहे थे, फिर से ले जाएंगे। यहां की जनता से अपील है कि डबल इंजन की सरकार यहां पर बनाएं।  कांग्रेसी जब चुनाव हार जाएंगे तो आपस में लड़ेंगे। इस बार कांग्रेस नेताओं को आपस में लड़ने के लिए पूरी फुर्सत मिल जाएगी।

कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही, वह तो बजरंग दल से लड़ना चाहती है-शाहनवाज़

सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा-जहां तक कर्नाटक विधानसभा चुनाव का सवाल है वहां कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है। वह तो बजरंग दल से लड़ना चाहती है। कांग्रेस अपने एजेंडे में नए-नए मुद्दे तलाश कर ला रही है।  कर्नाटक में कांग्रेस वोट बैंक की पॉलिटिक्स करते हुए एक समाज को खुश करना चहा रही है। लेकिन हम सब के लिए जीने का काम करते हैं।

सैयद शाहनवाज़ हुसैन बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जिस तरह की भाषा बोली गई, वह कांग्रेस पार्टी की आदत है। कभी कांग्रेस पार्टी के राजनेता भगवान श्री राम को काल्पनिक कहते थे और आज वह बजरंगबली के पीछे पड़ गए हैं । उनका जवाब कर्नाटक की जनता देगी। कर्नाटक में फिर से अपार बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। इसमें कोई शक की गुंजाइश नहीं है ।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here