Karauli: यातायात पुलिस की सख्ती, 12 महीने में नियम तोड़ने वालों से वसूला 35 लाख रुपये जुर्माना

0
10
Karauli traffic police recovered a fine of Rs 35 lakh from the drivers

करौली यातायात पुलिस।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

करौली में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने 12 महीने में 9 हजार 934 वाहन चालकों के चालान काटे हैं। इन मामलों में पुलिस ने 35 लाख 8 हजार 900 रुपये की जुर्माना वसूल किया है। यातायात पुलिस ने पिछले एक साल से जो चालानी कार्रवाई की है, उसमें ज्यादातर प्रकरण ऐसे हैं, जो मामूली धाराओं के हैं।

वाहनों में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के नहीं होने, तेज गति वाहन, ओवरलोडिंग वाहन, तीन सवारी बैठाकर दुपहिया वाहन चलाना, हेलमेट नहीं लगाना, सीट बेल्ट नहीं लगाना,लाल बत्ती क्रॉस करना जैसे अपराध इसमें शामिल हैं। चालानी कार्रवाई में सबसे ज्यादा मामलों में नाबालिग और युवा शामिल हैं, जो यातायात नियमों का पालन नहीं करते। 

पॉल्युशन मापक यंत्र नहीं

शहर से होकर निकल रहे नेशनल हाईव और स्टेट हाईवे से सैंकड़ो वाहन निकलते हैं। इनमें से कई वाहन धुआं छोड़ते हुए और तेज हॉर्न बजाकर निकलते हैं। जिससे शहर का वातावरण प्रदूषित हो रहा है, लेकिन यातायात पुलिस के पास प्रदूषण मापक यंत्र नहीं होने से ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। 

चालान में इनकी रही भागीदारी

यातायात प्रभारी वासुदेव ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह टोंगस के निर्देशन में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें हेड कांस्टेबल बाबूलाल, हेड कांस्टेबल बहादुर सिंह, कांस्टेबल मोहन सिंह, कांस्टेबल बलवीर, कांस्टेबल बबली, चालक महेंद्र की ओर से कार्यवाही में सहभागिता रहती है। 

करौली शहर में यातायात पुलिस की कार्रवाई  

  • चालान हेलमेट 7427 – जुर्माना राशि 42000 रुपये
  • सीट बेल्ट 1341 – जुर्माना राशि 34,000 रुपये 
  • ब्लैक फिल्म 1084 – जुर्माना राशि 108400 रुपये 
  • ओवर लोडिंग 1856 – जुर्माना राशि 3,11,000 रुपये 
  • तेज स्पीड 1144 – जुर्माना राशि 44,000 रुपये 
  • प्रदूषण 51 – जुर्माना राशि 29,500 रुपये

9 हजार 934 चालान काटे

उप निरीक्षक वासुदेव वसवाल ने बताया कि ट्रैफिक के विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने पर एक वर्ष में नौ हजार 934 चालान काटे गए हैं। जिन पर 35 लाख 8 हजार 900 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। आगे भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here