Rajsamand: प्यार किया, धर्म बदल लाखों रुपए भी दिए, फिर भी युवती ने निकाह के लिए मना किया तो खा लिया जहर, FIR

0
8
boy of 23 years old suicide in rajsamand district of rajasthan family demands to police for action

एसपी ऑफिस।
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान के राजसमंद में करीब एक महीने पहले हुए सुसाइड मामले में मृतक के माता-पिता ने आत्महत्या के कारणों की तलाश कर ली है। युवक के पिता ने बुधवार को उदयपुर डीआईजी को शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। युवक एक युवती के प्रेम में फंस गया था, जिसने शादी करने के लिए अपने धर्म का भी परिवर्तन कर लिया। लेकिन बाद में युवती शादी से मुकर गई और पैसे मांगने लगी थी, जिस वजह से युवक आहत था और उसने जहर खाकर सुसाइड कर लिया।

मां ने एसपी के नाम सौंपा आवेदन 

मृतक हर्षित आचार्य (23) उदयपुर के माही जिले का रहने वाला था। युवक के पिता कैलाश चंद्र ने बताया कि आत्महत्या के बाद उसके मोबाइल में मिले डेटा से मामले का खुलासा हो पाया और आत्महत्या के कारणों का पता चल सका। हर्षित की मां ने राजसमंद एसपी के नाम कांकरोली पुलिस थाने में आवेदन पेश किया है। मां ने मामले में एसपी से जांच की मांग की है।

यह है पूरा मामला

आवेदन में बताया गया है कि हर्षित एक युवती से प्रेम करता था, जो दूसरे धर्म की थी। लड़की की मां को भी हर्षित के बारे में जानकारी थी। उन्होंने हर्षित को निकाह का झांसा देकर उसका धर्म परिवर्तन करवा लिया। इसके बाद युवती और उसके परिवार ने हर्षित उर्फ बंटी से 6 से 7 लाख रुपए ऐंठ लिए। युवती के भाई मुस्तफा को भी हर्षित ने 32 हजार का फोन दिलाया था। मृतक के पिता ने बताया कि पैसे देने और धर्म परिवर्तन करने के बाद हर्षित ने युवती से निकाह के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। युवती के परिवार ने हर्षित को जानकारी दी कि वह उसके पूरे परिवार को जान से मार देंगे।

इसलिए की आत्महत्या

पैसे खर्च करने, धर्म बदलने, परिवार को जान से मारने की धमकी देने और निकाह न हो पाने सहित अन्य कारणों से हर्षित आहत हो गया था, इसलिए उसने सात अप्रैल को जहर खाकर सुसाइड कर लिया। परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां 13 अप्रैल को हर्षित ने दम तोड़ दिया। युवक के माता-पिता ने कांकरोली थाने में युवती और उसके 10-12 परिजनों के खिलाफ प्रेम जाल में फंसाने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने, ठगने और सुसाइड के लिए मजबूर करने के कारण एफआईआर दर्ज कराई है।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here