Barmer: 20 हजार की रिश्वत लेते हुए SBI का मैनेजर पकड़ाया, इंश्योरेंस क्लेम निकलवाने के एवज में मांगे थे पैसे

0
10
SBI manager caught taking bribe of 20 thousand in Barmer asked for money in lieu of insurance claim

आरोपी।
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जालौर एसीबी टीम ने बाड़मेर में एसबीआई के एक अधिकारी को रिश्वत लेेते हुए रंगें हाथों गिरफ्तार किया है। टीम ने बुधवार को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी मैनेजर ने पीड़ित से क्लेम के पैसे निकलवाने के बदले में एक लाख 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

यह है पूरा मामला

जालौर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत ने बताया कि पीड़ित ने मैनेजर के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया था कि कुछ समय पहले उसके भाई की मौत हो गई थी। क्लेम की राशि निकलवाने के लिए उसने आवेदन दिया था, जिसे जारी करने के लिए मैनेजर ने एक लाख 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगा था। पीड़ित ने आरोपी को पहले ही रिश्वत की पहली किश्त 35 हजार रुपए पहले ही दे चुका है लेकिन आरोपी और पैसों की मांग कर रहा था। इस वजह से पीड़ित ने एसीबी से शिकायत की।

एसीबी ने मामले की जांच की फिर उसे रंगे हाथों पकड़ने के लिए ट्रैप किया। एसीबी ने बाड़मेर रेलवे स्टेशन स्थित एक चाय की दुकान पर रिश्वत लेते हुए मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here