उदयपुर : कमरे-बाथरूम में कैमरे लगाकर किराएदार लड़कियों को देखता था मकान मालिक – दैनिक खबरें फटाफट

0
3
मकान मालिक राजेंद्र उर्फ राज
मकान मालिक राजेंद्र उर्फ राज

उदयपुर। कंप्यूटर और सीसीटीवी कैमरे बेचने वाला एक कारोबारी अपने फ्लैट में लड़कियों को कमरे देकर उनकी तस्वीरे कमरों और बाथरूम में गुप्त तरीके से लगे कैमरों के जरिए मोबाइल पर देखता था। शक होने पर लड़कियों ने पुलिस को सूचित किया तो राजफाश हो गया। पुलिस ने फ्लैट के कई कमरों और बाथरूम में लगे स्पाई कैमरे बरामद किए हैं। प्रतापनगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

सीसीटीवी
सीसीटीवी

मिली जानकारी के अनुसार, किराए से रह रही लड़कियों को जब कमरों तथा बाथरूम में स्पाई कैमरे लगे होने की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच का जिम्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के निर्देशन में पुलिस उप अधीक्षक शहर-पूर्व शिप्रा राजावत को सौंपी।

आईटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में प्रतापनगर थाना पुलिस ने चित्तौडग़ढ़ जिले के बस्सी मूल के मकान मालिक राजेंद्र उर्फ राज पुत्र कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया। जिसका एक फ्लैट बोहरा गणेश मंदिर रोड पर पार्थ कॉम्पलेक्स में हैं, जो स्वयं लिहाल नाथद्वारा के वर्धमान कॉम्पलेक्स में रहता था।

मरम्मत के बहाने फ्लैट में गया था मकान मालिक

पिछले महीने मकान मालिक राजेंद्र उदयपुर के फ्लैट की मरम्मत के बहाने यहां आया और लड़कियों के जाने के बाद उसने बाथरूम तथा कमरों में छोटी साइज के स्पाई कैमरे लगा दिए। जिनके जरिए वह किराएदार लड़कियों के बाथरूम तथा बैडरूम के एकांतता के क्रियाकलाप के वीडियो फ्लैट में लगे इंटरनेट राउटर के माध्यम से स्वयं के मोबाइल में ऑनलाइन देखने लगा।

इस मामले में पुलिस ने राजेंद्र सोनी के खिलाफ आईपीसी धारा 354-ग एवं 509, आईटी एक्ट की धारा 66 ई, 67 और 67ए के अलावा एससीएसटी एक्ट की धारा 3(1)(डब्ल्यू)(2), 3(2)(वीए) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

रविवार को अवकाश होने पर आरोपी को विशिष्ट न्यायाधीश अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण न्यायाधीश के आवास पर पेश कर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया। बताया गया कि आरोपी स्वयं कम्प्यूटर कार्य तथा सीसीटीवी कैमरे का काम करता है। मामले की जांच प्रतापनगर थानाधिकारी दर्शन सिंह कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सूडान में फंसे राजस्थानियों के लिए कोटा के भानु बने मददगार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here