Dausa: शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती पहुंचे दौसा, बोले- कुछ ही समय में भारत हिन्दू राष्ट्र होगा

0
16
Shankaracharya Nischalanand Saraswati reached Dausa

स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती के स्वागत में पहुंचे लोग।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शंकराचार्य के दौसा पहुंचते ही हिंदू राष्ट्र बनाने के उद्घोष भी शुरू हो गए। “हम भारत भव्य बनाएंगे, हम हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे” के नारों से दौसा स्टेशन गूंज उठा। जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने भक्तों और शिष्यों को आशीर्वाद दिया और कहा कि कुछ ही समय में न केवल भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित होगा, बल्कि सम्पूर्ण एशिया हिन्दू महाद्वीप के रूप में पहचाना जाएगा।

सभी वैदिक आर्य हिंदू कम से कम सवा घंटे साधना अर्जित करें

जगतगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के शिष्यों ने बताया कि व्यासपीठ द्वारा सम्पूर्ण धर्मव्यवस्था और शासनतंत्र का शोधन होगा। सभी सनातनी वैदिक आर्य हिन्दू जीवन में कम से कम सवा घंटे का साधना बल अर्जित करें। प्रत्येक परिवार से कहा गया है कि सवा घंटा और एक रुपया निकालें, जिसका नियोजन वे अपने निकट के मंदिरों में करें। दौसा रेलवे स्टेशन पर पूजा एक्सप्रेस ट्रेन में ही गोवर्धन मठ पुरीपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का स्वागत किया गया।

शंकराचार्य के दौसा पहुंचते ही हिंदू राष्ट्र बनाने का उद्घोष

धर्माचार्य डॉ. परमेश्वर गंगावत ने बताया कि शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती धर्मसंघ पीठ परिषद के तीन दिवसीय मार्गदर्शन शिविर में पंजाब जा रहे हैं। आदित्यवाहिनी होशियारपुर पंजाब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय धर्मसभा, राष्ट्ररक्षा और साधनाशिविर में वे मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। पंजाब जाते समय रास्ते में दौसा रेलवे स्टेशन पर पूजा एक्सप्रेस ट्रेन लगभग पांच मिनिट रुकी। जहां पीठपरिषद आदित्यवाहिनी आनन्दवाहिनी दौसा और श्रद्धालुओं ने उनके चरणों मे माला पुष्पा चढ़ाकर स्वागत किया। जगतगुरु के शिष्यों ने “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो के नारे लगाए। शंकराचार्य के स्टेशन पहुंचते ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का उद्घोष हुआ। इस अवसर पर पीठपरिषद दौसा जिलाध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा, उमेश सिंघा, गोकुलेन्द्र शर्मा, विष्णु शर्मा, नवलकिशोर शर्मा सहित काफी सदस्य मौजूद रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here