Sirohi: अमीरगढ़ में सड़क हादसा, आगे चल रहे ट्रेलर में जा टकराई तेज रफ्तार कार, दो की मौके पर मौत, दो गंभीर

0
11
Two people died in trailer and car collision in Sirohi's Amirgarh

Accident
– फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आबूरोड-पालनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजरात सीमा में अमीरगढ़ आरटीओ चेकपोस्ट के पास एक ट्रेलर के पीछे तेज रफ्तार कार जा टकराई। हादसे में कार में सवार दो लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दो अन्य गम्भीर रूप घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार रविवार को अमीरगढ़ आरटीओ चेक पोस्ट के पास अहमदाबाद से राजस्थान जा रही एक कार आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कार चकनाचूर हो गई। दुर्घटना में कार में सवार अहमदाबाद निवासी मेहुल भाई पुत्र गोविन्द और ईश्वर भाई पुत्र राजू भाई पटनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here