Barmer News: बालोतरा इंडस्ट्रियल एरिया के टेक्सटाइल फैक्ट्री में लगी आग, दो फैक्ट्रियां और लाखों का कपड़ा जला

0
16
Barmer News Fire broke out textile factory of Balotra Industrial Area two factories and cloth worth lakhs burn

फैक्ट्री में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर जिले में बालोतरा इंडस्ट्रियल एरिया के टेक्सटाइल फैक्ट्री में लगी आग इतनी भयानक थी कि आग की लपटें और धुंए के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहे थे। एकाएक दिन में लगी आग के चलते शहर में सनसनी फैल गई और लोगों का हुजूम घटना स्थल पर एकत्रित होना शुरू हो गया। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने भीड़ को हटाकर आग पर काबू पा लिया। मगर तब तक कपड़ा इकाई में रखा लाखों का कॉटन कपड़ा पूरा जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार, इंडस्ट्रियल एरिया के फेज-3 के लालिमा टेक्सटाइल में बुधवार दोपहर करीब दो बजे अज्ञात कारणों से कपड़ा सुखाने के लिए लगाए गए अडाण में आग लग गई। आग लगने से आसपास की इकाईयों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची तीन सीईटीपी और तीन नगर परिषद की दमकलों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विकराल आग ने पास की कपड़ा फैक्ट्री को भी चपेट में लिया…

कपड़े में लगी इस आग ने विकराल रूप ले लिया और तेज हवा ने फ्यूल का काम किया। तेज हवा के कारण पास की फैक्ट्री ओमकार एंटरप्राइज के गै-अडाण को भी आग ने चपेट में ले लिया, जिससे फैक्ट्री में रखा कपड़ा जलकर राख हो गया। वहीं, दोनों इकाईयों में आग लगने से आसपास की इकाईयों में भी अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से दोनों फैक्ट्रियों में लाखों का नुकसान हुआ है।

छह दमकलों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया…

पूरे घटना की जानकारी देते हुए सीईटीपी फायर इंचार्ज गिरधारीराम ने बताया कि थर्ड फेज में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद फायर बिग्रेड को मौके पर भेजा गया। लेकिन आग पर काबू नहीं होता देख और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को बुलाया गया, जिसके बाद छह दमकलों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here