BJP MLA: लाहोटी बोले-महंगाई राहत कैंप जाती हुई गहलोत सरकार का ढोंग, इसका कांग्रेसीकरण गलत, खर्चा पार्टी उठाए

0
16
BJP MLA Ashok Lahoti attacked the Gehlot government regarding inflation relief camp

बीजेपी विधायक अशोक लाहोटी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर के सांगानेर से बीजेपी विधायक डॉ अशोक लाहोटी  ने कहा कि करीब साढ़े 4 साल पहले 2018 में कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के पेज 38 के बिंदु 49 और 53 में राजस्थान में महंगाई कम करने , डीजल पेट्रोल सस्ता देने का वादा किया था। लेकिन खेदजनक बात ये है 4 वर्ष 4 महीने से राजस्थान की जनता  “किस्सा कुर्सी का”  ही देखती रही और अब जब चुनाव में मात्र 7 महीने बचे हैं, तब कांग्रेस सरकार और उनके मुखिया जनता को बेवकूफ बनाने के लिए  “महंगाई राहत कैंप”  का नाटक कर रहे हैं।

राजस्थान में सबसे महंगे बिजली-डीजल-पेट्रोल, भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार 

लाहोटी ने कहा कि देश में सबसे महंगी बिजली, सबसे महंगा डीजल पेट्रोल, सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार कर जनता को लूटने वाली कांग्रेस सरकार अब महंगाई राहत का चुनावी ढोंग कर रही है। लाहोटी बोले-6 लाख करोड़ से ज्यादा कर्ज में डूबी सरकार के पास तनख्वाह बांटने , पेंशन देने,  इलाज करने तक के पैसे नहीं हैं। सरकार केवल झूठी घोषणा करती है,  एक भी काम और एक भी घोषणा जमीन पर पूरी नहीं हो रही है , इसलिए अब महंगाई राहत का झूठा ढोंग किया जा रहा है।

सारी डिटेल सरकार के पास उपलब्ध, आमजनता को लाइनों में क्यों लगवाया? 

विधायक लाहोटी ने कहा कि सरकार वास्तव में ही जनता को राहत देना चाहती है, तो 2019 में ही इन महंगाई राहत कैंपों को लगाती। अब साढ़े 4 साल बाद चुनाव आने पर जनता का ध्यान आया है और अब भी राहत देनी है, तो आमजन के बिजली, पानी, गैस सिलेंडर, पेंशन, राशन और चिरंजीवी सहित सभी जानकारी और पूरी डिटेल सरकार के पास उपलब्ध है। सरकार को आमजनता के अकाउंट में सीधा फायदा पहुंचाना चाहिए, लेकिन सरकार को यह सब नहीं करना है केवल दिखावा करना है।

विधायक अशोक लाहोटी ने कहा कि सरकार ने राहत देने की बजाय आमजन, महिला, बुजुर्ग , विकलांग, किसान, मजदूर को गर्मी, धूप, अव्यवस्थाओं के बीच कैंप में बुलाकर लंबी लाइनों में खड़ा कर रखा है। ना पीने के पानी की व्यवस्था है। ना टॉयलेट है,  ना कूलर पंखे हैं। ना अन्य कोई सुविधा है। केवल झूठा प्रचार-प्रसार करने के लिए आमजन को राहत की बजाय परेशान किया जा रहा है।

कैंपों में कांग्रेस पार्टी का खुलेआम प्रचार, कांग्रेसीकरण करना गलत

लाहोटी ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं के अनुसार खर्चा सरकार कर रही है। लेकिन इन कैंपों में कांग्रेस पार्टी का खुलेआम प्रचार करना और शिविरों का कांग्रेसी करण करना गलत है । लोकतंत्र की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री जी अब लोकतंत्र कहां बच रहा है, इस पर मनन करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here