G20 Tourism Expo: राजस्थान सरकार पीपीपी मॉडल पर विकसित करेगी 23 पुरानी हवाई पट्टियां, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

0
30
Tourism Minister Vishvendra Singh said Rajasthan government plans to develop 23 old airstrips on PPP mode

विश्वेन्द्र सिंह

विस्तार

राजस्थान सरकार प्रदेश की 23 पुरानी हवाई पट्टियों को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप) मॉडल पर विकसित करने की योजना बना रही हैं। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि कार्य पूरा होने के बाद इन हवाई पट्टियों पर चार्टर्ड और छोटी उड़ानें उतर सकेंगी। जयपुर के लग्जरी हेरिटेज होटल में आयोजित जी-20 टूरिज्म एक्सपो को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री ने सभी प्रतिभागियों से राजस्थान पर्यटन के राजदूत के रूप में वापस जाने का आह्वान किया।

पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मार्गदर्शन और नेतृत्व में 23 पुरानी हवाई पट्टियों को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर विकसित करने की तैयारी की जा रही हैं। यहां से चार्टर्ड फ्लाइट लिंकेज सीधे प्रदान किया जा सकता है। बता दें कि विश्वेंद्र के पास राज्य मंत्रिमंडल में नागरिक उड्डयन का पोर्टफोलियो भी है। उन्होंने किशनगढ़ हवाईअड्डे का उदाहरण देते हुए कहा कि इस हवाईअड्डे पर उड़ानें शुरू होने के बाद मुख्य हवाईअड्डे से काफी भीड़ डायवर्ट हो गई है। अजमेर या जियारत के लिए जाने वाले लोग किशनगढ़ हवाई अड्डे का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा 

उन्होंने कहा कि पर्यटन किसी भी पार्टी से संबंधित नहीं है चाहे वह कांग्रेस या भाजपा हो। उन्होंने आग्रह किया कि केंद्र से राज्य को कोई फंड आना हो, तो इसे तेजी से जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले मंजूर की गई नई राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना में कई तत्व हैं, जिन्हें कई राज्य कॉपी करना चाहते हैं। राजस्थान कैबिनेट ने नवंबर में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने और रोजगार पैदा करने के लिए राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना 2022 को मंजूरी दी थी। यह योजना गांवों में रोजगार के अवसर पैदा करेगी और ग्रामीण गेस्ट हाउस, कृषि पर्यटन इकाइयों, शिविर स्थलों और कारवां पार्कों की स्थापना करके हस्तशिल्प उद्योग को भी बढ़ावा देगी। साथ ही यह योजना देशी-विदेशी पर्यटकों को राजस्थान की ग्रामीण संस्कृति से परिचित कराएगी। पर्यटन नीति बहुत सारे रोजगार पैदा करेगी और लोककथाओं, ग्रामीण परिदृश्य, वन्य जीवन, सांस्कृतिक और विरासत स्थलों पर ध्यान केंद्रित करेगी। 

जी-20 टूरिज्म एक्सपो का किया जा रहा आयोजन 

 जी-20 टूरिज्म एक्सपो का आयोजन ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार (जीआईटीबी) के 12वें संस्करण के साथ-साथ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में G20 सदस्य देश इटली, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक भी उपस्थित थे। जीआईटीबी, भारत में आने वाले पर्यटन के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है, जिसका सह-आयोजन पर्यटन मंत्रालय, पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार और फिक्की के साथ मिलकर करता है।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here