Rajasthan: सिरोही में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच

0
11
Dead body of woman found hanging from tree in Sirohi police investigating murder or suicide

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिले में एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना जिल के पिण्डवाड़ा तहसील के रोहिड़ा थाना क्षेत्र की है। महिला का शव देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव  को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है। 

पुलिस के अनुसार मृतका की शिनाख्त देवली पत्नी सकरा राम गमेती के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। उधर, मृतका के शव का राजकीय अस्पताल रोहिडा में पीस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here