Jodhpur: फलौदी में युवक पर पिकअप चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास, उधार दिए पैसे मांगने पर दिया वारदात को अंजाम

0
12
In Jodhpur, an attempt was made to pick up a young man for asking for loan money

घटना की फुटेज।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जोधपुर के पुलिस थाना फलौदी में रमेश पुरोहित नामक युवक ने पिकप चालक पर जाने मारने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि सोमवार दोपहर के समय बाइक लेकर राईकाबाग से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। तभी मुख्य सड़क पर सामने से तेज गति से आ रही पिकअप चालक ने हत्या की नीयत से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर में वो उछल कर पिकअप के बोनट पर जा गिरा। जिससे तो उसकी जान बच गई, लेकिन काफी चोट आई। हादसे में पिकअप के आगे बाइक फंस गई और चालक बाइक को घसीटते हुए ले गया। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।

छह महीने पूर्व उधार लिए थे रुपये

रिपोर्ट के अनुसार पिकअप को महेश पुत्र जसराज साद निवासी चंद्रशेखर कॉलोनी चला रहा था। छह महीने पूर्व महेश उससे 10 हजार रुपये उधार ले गया था और मांगने पर जान से मारने की धमकी दे गया था। टक्कर मारने से उसकी मोटरसाइकिल पिकअप में फंस गई, जिसे वह काफी दूर तक घसीटता ले गया।

पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में हुई रिकॉर्ड

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, फलौदी थाने में जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here