Jodhpur: सीएम गहलोत के जन्मदिन के पोस्टर, लेकिन नाम गायब, पोस्टर बना चर्चा का विषय, किरकिरी हुई तो उतरवाए

0
9
Jodhpur CM Gehlot birthday poster but name missing poster became topic of discussion

सीएम गहलोत के जन्मदिन के पोस्टर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर शहर में इन दिनों एक पोस्टर शहर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। यह पोस्टर जोधपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन की बधाई के देने के लिए लगाया है। मुख्यमंत्री को बधाई देने की होड़ में पोस्टर पर सीएम गहलोत का नाम लिखना ही कांग्रेस नेता शायद भूल गए या यह स्ट्रेटजी का हिस्सा है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर काफी वायरल भी हो रहा है और शहर में इसकी चर्चाएं भी हो रही हैं।

जोधपुर में सीएम गहलोत के जन्मदिन तीन मई से पहले लगे पोस्टर्स की चर्चाएं हैं। सोशल मीडिया पर पोस्टर लगाने वालों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। पोस्टर से किरकिरी होते देख अब पोस्टर सभी जगह से उतरवा दिए गए हैं। पोस्टर में भावी मुख्यमंत्री लिख कर आगे खाली जगह छोड़ी गई थी। मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिखा था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन तीन मई को है। 

जन्मदिन की बधाई देने के लिए शहर भर में पोस्टर लगाने की शुरुआत हो चुकी है। चर्चित पोस्टर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो तो लगी थी, लेकिन नाम गायब था। पोस्टर पर लिखा था, भावी चौथी बार के मुख्यमंत्री श्री…….जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। हालांकि, सीएम गहलोत की फोटो लगी थी, लेकिन नाम की जगह को खाली छोड़ने से क्रिएटिविटी की जगह किरकिरी हो गई। जिला कांग्रेस उत्तर के अध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि यह मानवीय भूल है। भूलवश मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिखा। फोटो उन्हीं का है और तीन मई को बर्थडे भी सीएम का ही है। जिन्होंने पोस्टर लगाए हैं, उन्होंने भूल स्वीकार कर ली है और पोस्टर हटवाए जा रहे हैं।

सीएम को पोस्टर लगाकर बधाई दी…

डीसीसी जिला उपाध्यक्ष और एनबीसी प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल सारस्वत और अनुसूचित जाति- जनजाति जोधपुर शहर नेहरू ब्रिगेड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पंवार की ओर से पोस्टर को लेकर कहा गया कि पोस्टर में सीएम गहलोत को राजस्थान का शेर बताया और गहलोत की आदमकद फोटो भी लगाई थी। जन्मदिन की बधाई देकर मुख्यमंत्री की फोटो लगाई और श्री….लिखकर डैश-डैश…जगह खाली से छोड़ी, ताकि लोग खुद सोचें कि चौथी बार तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही बन सकते हैं। लेकिन उनकी क्रिएटिविटी को कुछ लोग शायद समझ नहीं पाए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here