Jhunjhunu Road Accident: बिसाऊ कस्बे में नगर पालिका की दमकल और रोडवेज बस में टक्कर, दो लोगों की हुई मौत

0
11
Jhunjhunu Road Accident Municipal fire engine and roadways bus collided two people died in Bissau town

दमकल और रोडवेज बस में टक्कर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनू के बिसाऊ कस्बे में सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्लीपर फैक्ट्री के पास हुए हादसे में घायलों को अस्पताल लाने में एंबुलेंस नहीं मिलने को लेकर पूर्व चेयरमैन हारून खत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को फोन कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, स्लीपर फैक्ट्री के पास झुंझुनू से चूरू जा रही रोडवेज बस की सामने से आ रही फायर बिग्रेड से भिड़ंत हो गई। रोडवेज के चालक ने बचने के लिए बस को सड़क से नीचे उतार दिया। फिर भी पीछे की तरफ से दोनों वाहन बुरी तरह टकरा गए, जिससे रोडवेज में बैठी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को आनन-फानन में राजकीय जटिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने नितिन और शीशराम को मृत घोषित कर दिया।  वहीं, विक्रम और शबाना घायल हो गए। 

सूचना पर पालिका अध्यक्ष मुश्ताक अली, थाना अधिकारी कमलेश कुमार, पूर्व चेयरमैन हारून खत्री, अधिशासी अधिकारी द्वारका प्रसाद मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना के दौरान अस्पताल में एंबुलेंस की सुविधा नहीं होने को लेकर पूर्व चेयरमैन हारून खत्री ने मौके से ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को फोन किया और मामले में कार्रवाई की मांग की। इसी प्रकार मंडावा एसडीम ओमप्रकाश चंदेलिया और चूरू आगर के चीफ डिपो मैनेजर चंद्रप्रकाश शर्मा भी बिसाऊ पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here