
प्रतिकात्मक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजसमंद जिले के केलवा थाना अंतर्गत जेतपुरा गांव के पास बीती रात मलवाड़ा में एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। मलवाड़ा में एक फैक्ट्री के गेट पास सो रही मां-बेटी को डंपर ने कुचल दिया। मृतक महिला उसी फैक्ट्री में मजदूरी करती थी। घटना की सूचना के बाद देर रात केलवा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को केलवा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम आज किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार मामला राजसमंद जिले के केलवा थाना अंतर्गत जेतपुरा गांव के पास मलवाड़ा का है। यहां देर रात को अवैध मिनरल से भरे एक डंपर ने फैक्ट्री के गेट पर सो रही मां-बेटी को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि महिला इसी फैक्ट्री में मजदूरी का काम करती थी। जानकारी के अनुसार चालक डंपर बैक कर रहा था तभी ये हादसा हो गया। घटना की सूचना के बाद देर रात केलवा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को केलवा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। केलवा पुलिस घटना को लेकर अनुसंधान कर रही है।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
इस पूरे मामले को लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार जेतपुरा के आसपास रात को अवैध मिनरल खनन लंबे समय से चल रहा है। रात में इस मार्ग पर धड़ल्ले से अवैध खनन से भरे डंपर की आवाजाही बनी रहती है। कुछ दिन पूर्व आमेट में भी अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ने युवक को कुचल दिया था। गत 3 दिन पूर्व रेलमगरा क्षेत्र में भी अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ने एक व्यापारी को कुचल दिया था। इतना सब होने के बावजूद प्रशासन अवैध खनन पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। इसके चलते राजसमंद में आए दिन हादसे हो रहे हैं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















