Dholpur: एनएच 11बी पर हादसा, कार और ट्रक की भिड़ंत में चार की मौत, आगरा से कैला देवी दर्शन को जा रहा था परिवार

0
18
Four killed in car and truck collision on Dholpur NH 11B

घायलों को लाया गया अस्पताल।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर जिले के सदर थाना इलाके के एनएच 11बी पर विश्नौदा गांव के पास रविवार रात स्विफ्ट कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर मौत पर हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर सीओ सिटी सुरेश सांखला सदर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों और मृतकों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चार घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया हैं। शवों को शवगृह में रखवा दिया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक आगरा के रहने वाले आठ लोग करौली जिले में कैलादेवी माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी बाड़ी रोड पर विश्नौदा गांव के पास स्विफ्ट कार और ट्रक में आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। दुर्घटना मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद सुरेश सांखला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से स्विफ्ट कार के अंदर से सभी फंसे हुए लोगों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। 

सीओ सुरेश सांखला ने बताया जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने विमला शर्मा पत्नी स्वर्गीय संतराम ब्राह्मण 70 साल निवासी देवरी रोड मधु नगर आगरा, सुमन पत्नी रंजीत खटीक 30 साल, आशु पुत्र रंजीत खटीक 8 साल एवं कमलेश उर्फ गुड्डू चौहान ड्राइवर 40 साल को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल नंदिनी शर्मा पत्नी यशपाल शर्मा 38 साल ब्राह्मण निवासी देवरी मधु नगर आगरा, आर्य शर्मा पुत्र यशपाल शर्मा 11 साल, कनिका शर्मा पुत्र यशपाल शर्मा 14 साल एवं आयुष पुत्र विक्रम सिन्हा 9 साल की नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर आगरा रेफर किया है। 

सीओ ने बताया चारों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना से मृतक के परिजनों को अवगत करा दिया है। सोमवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में सभी के पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here